जंगली मशरुम खाने से एक ही परिवार के 9 लोग बीमार, एक की हालत नाजुक, मचा हड़कंप, जिला अस्पताल रेफर, जानिए पहचान के संकेत
9 people of the same family fell ill after eating wild mushrooms, one is in critical condition, panic created, referred to district hospital, know the signs of identification
बलौदाबाजार/ कसडोल : बरसात के मौसम में जंगलों और खेतों में तरह-तरह के मशरूम उगने लगते हैं. इनमें से कुछ खाने लायक होते हैं, तो कई जहरीले भी होते हैं. जिन्हें पहचान पाना आम लोगों के लिए बड़ी मुश्किल होता है. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के तिल्दा गांव में सामने आया है. जहां एक ही परिवार के नौ लोगो जंगली मशरुम खा कर बीमार हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक मशरुम गांव के पास बहने वाली महानदी के किनारे से उगा हुआ था जिसे परिवार का एक सदस्य महानदी के तट से लेकर आया था. सुबह इन मशरुमों को सुबह पकाकर पूरे परिवार ने खाया. खाने के कुछ समय बाद ही सभी की तबीयत बिगड़ने लगी. परिवार के सभी सदस्यों को उल्टी-दस्त होने लगे. जिसके बाद उन्हें फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल लाया गया. इनमें से एक की हालत नाजुक होने की वजह से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है. जबकि अन्य की हालत अब सामान्य है.
कसडोल के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि अजगल्ले ने बताया कि सभी मरीजों में फूड पॉइजनिंग और फंगल टॉक्सिन (विषाक्तता) के लक्षण पाए गए हैं. फिलहाल सभी की हालत में सुधार हो रहा है.
छत्तीसगढ़ के कई ग्रामीण इलाकों में वर्षा ऋतु के दौरान जंगली मशरुम खाने का रिवाज है. लेकिन जानकारों के मुताबिक सभी जंगली मशरुम खाने लायक नहीं होते हैं. कई मशरुमों में एमाटॉक्सिन (Amatoxin), मस्केरिन (Muscarine) और गायरोमिट्रिन (Gyromitrin) जैसे जहरीले तत्व पाए जाते हैं. जो लीवर, किडनी और तंत्रिका तंत्र को गंभीर तरीके से नुकसान पहुंचा सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
जहरीले मशरुम की पहचान के कुछ सामान्य संकेत:
चमकदार या बहुत रंगीन सतह
मशरूम की टोपी के नीचे सफेद या हरे रंग की गिल्स
कटने पर रंग बदलना (जैसे नीला या काला पड़ना)
बदबूदार गंध या केमिकल जैसी गंध
कीड़े या जानवरों द्वारा न खाया जाना
ध्यान रखें: केवल जंगल में उग आए मशरूम का दिखने से खाने योग्य होने का कोई प्रमाण नहीं होता है.
Mushroom Poisoning: सावधानी ही बचाव
जंगल या नदी किनारे से लाए गए अनपहचाने मशरूम न खाएं।
यदि किसी ने गलती से खा लिया हो और उल्टी-दस्त, चक्कर, बेहोशी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
ग्राम पंचायतें और स्वास्थ्य विभाग मिलकर ग्रामीणों को जागरूक करें कि वे केवल प्रमाणित और सुरक्षित खाद्य पदार्थ ही उपयोग करें।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में अनजाने खाद्य पदार्थों का सेवन न करें, विशेषकर जंगल से लाए गए मशरूम को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



