दिल्ली के युवक ने फेसबुक में कर ली दोस्ती, मिलने के बहाने दुर्ग की होटल में छात्रा के साथ किया बलात्कार, आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज, तलाश जारी

A Delhi youth befriended a student on Facebook and, on the pretext of meeting her, raped her in a Durg hotel. A case has been registered against the accused and a search is underway.

दिल्ली के युवक ने फेसबुक में कर ली दोस्ती, मिलने के बहाने दुर्ग की होटल में छात्रा के साथ किया बलात्कार, आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज, तलाश जारी

दुर्ग : दुर्ग जिले से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म किया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवती से फेसबुक में दोस्ती की जिसके बाद उसके साथ होटल में ले जाकर रेप किया। घटना के बाद अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां एक युवती से दिल्ली का युवक फेसबुक में दोस्ती ​की. समय गुजरते गया और दोनों के बीच बहुत बातचीत होने लगी. ऐसे में युवक ने छात्रा को मिलने के लिए दबाव बनाने लगा. छात्रा भी उसके कहने के मुताबिक मिलने के लिए तैयार हो गई और ऐसे में दिल्ली से आरोपी युवक दुर्ग पहुंचा गया और एक होटल में छात्रा के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया.
आरोपी के जाने के बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की रिपोर्ट मोहन नगर थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का जुर्म दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t