नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से अभद्र व्यवहार कर सेक्स की डिमांड करने वाले आरोपी राहुल को धमतरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dhamtari police arrested Rahul, the accused who allegedly harassed a woman and demanded sex from her in the name of providing her a job.

नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से अभद्र व्यवहार कर सेक्स की डिमांड करने वाले आरोपी राहुल को धमतरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमतरी : पुलिस द्वारा महिलाओं से संबंधित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर सख्त कार्यवाही की गई है. एसपी के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली की टीम ने नौकरी दिलाने के बहाने महिला से अश्लील प्रस्ताव रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराइ कि 11 सितम्बर 2025 को उसने जीवन दीप समिति में “वार्ड आया” पद के लिए आवेदन फार्म भरा था. इसके बाद 14 सितम्बर 2025 को जीवन दीप समिति के वार्ड बॉय राहुल इलमकर का फोन आया. जिसमें उसने प्रार्थिया को मिलने के लिए बुलाया. अगले दिन जब प्रार्थिया कार्यालय पहुंची तो आरोपी ने कहा कि “वार्ड आया की नौकरी के लिए 30-40 हजार रुपये देने होंगे” और रुपए के स्थान पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डाला. प्रार्थिया द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ अशोभनीय एवं अभद्र व्यवहार किया और 18 सितम्बर 2025 को भी अस्पताल परिसर में अश्लील हरकतें कीं.
एसपी को प्रार्थिया से मिली शिकायत पर थाना प्रभारी कोतवाली को शिकायत की बारीकी से जांच कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे. जिस पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा प्रार्थिया की शिकायत पर मिले सबूतों की बारीकी और गंभीरता से जांच की गई. जांच में आरोप सच पाए जाने पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 300/25, धारा 75(1)(ii), 78 भा.न्या.सं. के तहत मामला दर्ज किया गया. जांच के दौरान घटनास्थल निरीक्षण किया गया. गवाहों के बयान लिए गए. आरोपी से पूछताछ की गई और आरोपी द्वारा इस्तेमाल रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन भी गवाहों के सामने जप्त किया गया. आरोपी जीवन दीप समिति के वार्ड बॉय राहुल इलमकर पिता स्व चन्द्रशेखर उम्र 26 साल निवासी रामपुर वार्ड धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.
आरोपी का नाम
राहुल इलमकर पिता स्व चन्द्रशेखर उम्र 26 साल निवासी रामपुर वार्ड धमतरी छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t