साले ने दोस्त संग मिलकर जीजा पर कैंची से किया जानलेवा हमला, मां से मारपीट की बात पर भड़का विवाद, दो आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

A brother-in-law and a friend attacked his brother-in-law with scissors, sparking a dispute over assaulting his mother. Two accused were arrested and sent to jail.

साले ने दोस्त संग मिलकर जीजा पर कैंची से किया जानलेवा हमला, मां से मारपीट की बात पर भड़का विवाद, दो आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

रायपुर : राजधानी के गंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां साले ने अपने दोस्त के साथ मिलकर जीजा पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस ने मामले में बाबू मराठी (रिश्ते में साला) और आयुष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला  प्रभात टॉकीज के पास का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 4 अप्रैल 2026 को प्रार्थिया सुमित्रा दीप पति रवि दीप उम्र 30 साल निवासी कलिंग नगर, गुढ़ियारी ने थाना गंज में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि उनके पति रवि दीप अपने परिचित गौरव सोना के साथ गंजपारा स्थित देशी शराब दुकान के पास मौजूद थे. इसी दौरान आरोपी बाबू मराठी, जो रिश्ते में साला है. अपने साथी आयुष गुप्ता के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरु कर दिया.
दरअसल कुछ दिन पहले रवि दीप ने बाबू मराठी की मां के साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी. इसी बात को लेकर आरोपी बाबू मराठी पहले से ही नाराज था. मौके पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई. विवाद के दौरान आरोपी बाबू मराठी ने अपने पास रखी कैंची से रवि दीप पर हमला कर दिया. हमले में रवि के सीने और जांघ में गंभीर चोटें आईं. मौके पर मौजूद गौरव सोना ने बीच-बचाव कर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है.
इस मामले की रिपोर्ट पर गंज थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 93/2026 धारा 296, 115(2), 351(2), 109(3)(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु की और आरोपी बाबू मराठी और आयुष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t