गाड़ी खाली करते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आया ट्रक, हाई-वोल्टेज करंट से एक की मौत, दो गंभीर,,इधर लाइनमैन की गई जान, जांच में जुटी पुलिस

A truck struck an 11kV line while unloading, killing one person and seriously injuring two others. Two others jumped from the vehicle to save their lives. Police are investigating.

गाड़ी खाली करते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आया ट्रक, हाई-वोल्टेज करंट से एक की मौत, दो गंभीर,,इधर लाइनमैन की गई जान, जांच में जुटी पुलिस

गाड़ी खाली करते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आया ट्रक, हाई-वोल्टेज करंट से एक की मौत, दो गंभीर

बालोद : बालोद जिले के झलमला क्षेत्र में रविवार को एक भयानक हादसा हुआ. जिसमें 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए. हादसे के बाद मौके पर पहुंची बालोद थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह मामला घनश्याम कबाड़ी दुकान में मालवाहक गाड़ी से कबाड़ खाली करने के दौरान हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक घनश्याम की कबाड़ी दुकान में मालवाहक वाहन से कबाड़ खाली करने का काम चल रहा था. इस दौरान अचानक ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में आने से वाहन में करंट फैल गया. दो मजदूरों ने समय रहते गाड़ी से नीचे छलांग लगाकर अपनी जान बचाई. लेकिन तीन मजदूर करंट की चपेट में आ गए.
इस हादसे में दीनू सतनामी उम्र 50 साल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बीरा स्वामी पिल्ले उर्फ पांडे पिल्ले उम्र 38 साल और आतिश कुमार उम्र 29 साल गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया. जहां बीरा स्वामी का इलाज शासकीय अस्पताल बालोद में और आतिश कुमार का इलाज प्राइवेट अस्पताल में जारी है.
हादसे की खबर मिलते ही बालोद थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर दिया है. इस मामले की जांच की जा रही है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी तो नहीं हुई थी. हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

ठेका श्रमिक की दर्दनाक मौत, सुरक्षा इंतजामों पर खड़े हुए बड़े सवाल

दुर्ग : दुर्ग जिले के रिसाली क्षेत्र में शनिवार को बिजली लाइन सुधार कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में ठेका श्रमिक रोशन कुमार देवांगन उम्र 22 साल की करंट लगने से मौत हो गई. वह रिसाली नगर निगम में अनस्किल्ड लाइनमैन के रूप में कार्यरत था. घटना गणेश नगर इलाके की है, जहां बिजली लाइन सुधार का काम चल रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक रोशन चालू बिजली लाइन पर काम कर रहा था. इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. खबर मिलते ही नेवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी.
शुरूआती जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि मृतक को न तो विधिवत प्रशिक्षण दिया गया था और न ही उसे पुख्ता सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे. स्थानीय लोगों और निगम कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि ठेका श्रमिकों से बिना सुरक्षा किट के जोखिम भरे काम कराए जाते हैं.
हादसे के बाद महापौर शशि सिन्हा ने आपात बैठक बुलाई है. जिसमें संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तलब किया गया है. उन्होंने साफ कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस भी लापरवाही के सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t