पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले में तीन पुलिसकर्मी के साथ एक महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार, अब तक 7 आरक्षक समेत 11 आरोपी अरेस्ट, जांच जारी

A female candidate arrested along with three policemen in police recruitment scam case, 11 accused including 7 constables arrested so far, investigation underway

पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले में तीन पुलिसकर्मी के साथ एक महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार, अब तक 7 आरक्षक समेत 11 आरोपी अरेस्ट, जांच जारी

राजनांदगांव : राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले में जांच कर रही है. पुलिस लगातार अपनी जांच करवाई में दोषियों की गिरफ्तारी कर रही है. इस गड़बड़ी के मामले में आज तीन पुलिसकर्मी और एक महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया था. जिसमें 4 पुलिसकर्मी और दो कंपनी कर्मचारी एवं एक अभ्यर्थी शामिल थी.
पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में अनुचित तरीके से इवेंट में नम्बर बढ़ाने के लिए 3 पुलिसकर्मी और घूस देने वाली महिला अभ्यार्थी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. भर्ती गड़बड़ी में अपनी जांच के दौरान पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज, मोबाईल चैटिंग मेसेज व गवाहो के बयान और दुसरे सबूत इकट्ठा कर रही है. सबूत मिलने पर कार्रवाई भी की जा रही है. इस भर्ती प्रक्रिया के गड़बड़ी में पुलिस ने अब तक 7 पुलिसकर्मी, टाइम टेक्नोलॉजी कंपनी के 2 कर्मचारी और 2 महिला अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है.
भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के इस मामले में पुलिस ने मुंगेली जिले के आरक्षक विकास सिंह राजपूत, खैरागढ़ जिले के आरक्षक कार्तिक देशलहरे, राजनांदगांव जिले के आरक्षक सुन्दर लाल नेताम और कबीरधाम जिले की महिला अभ्यार्थी नेहा चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
गौरतलब है कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का खुलासा तब हुआ था जब पुलिस आरक्षक अनिल कुमार रत्नाकर ने इस घोटाले को उजागर करते हुए खुदकुशी कर ली. आरक्षक अनिल रत्नाकर का शव 21 दिसंबर को ग्राम रामपुर के पास फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था. मृतक ने अपने हाथ में लिखा था कि भर्ती प्रक्रिया में सिर्फ कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है. जबकि अधिकारी भी इस घोटाले में शामिल हैं.
आत्महत्या के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दीपक कुमार झा ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है. आईजी ने एसआईटी को 10 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. जिसपर लगातार कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI