नास्ता करते समय ग्राहक का गिरा पैसा, होटल मालिक पुरुषोत्तम दास वैष्णव ने ढूंढकर वापस लौटाया, पेश की ईमानदारी की मिसाल
A customer dropped his money while having breakfast, hotel owner Purushottam Das Vaishnav found it and returned it, setting an example of honesty
गरियाबंद : तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में एक छोटे से होटल वाले युवक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक मिशाल कायम किया है. जिसका नगर सहित क्षेत्र में चर्चा हो रही है. साथ ही लोगों ने होटल वाले के इस कार्य के चलते उनके तारिफ कर रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक मैनपुर के दुर्गा मंच के सामने गोपालपुर कोदोभाठा का निवासी पुरुषोत्तम दास वैष्णव छोटा सा होटल ठेला खोलकर जीवन बसर करता है. 25 अप्रैल 2025 को दुसरे शहर के नागरिक मोटर सायकल से उनके दुकान में पहुंचकर चाय-नाश्ता किया और वहां से चाय नास्ता करने के बाद चला गया. साथ ही उनके जेब से 5 हजार तीन सौ पचास रुपये उनके होटल में गिर गया. जिस पर थोड़ी देर बाद होटल व्यवसायी पुरुषोत्तम दास वैष्णव का नजर पड़ी तो उन्होंने उनके पैसा को सुरक्षित अपने पास रख लिया और आसपास दुकानदारो व वरिष्ठ नागरिकों उनकी जानकारी दी तब लोगों ने होटल में नाश्ता करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई.
उन्हे बुलाकर बकायदा होटल व्यवसायी द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए 5 हजार तीन सौ पचास रुपये लौटा दिया तो अपने गुम हो चूके पैसा को पाकर ग्रहक का चेहरा खुशी से खिल उठा. उन्होंने होटल व्यसायी को पुरुषोत्तम दास वैष्णव को गले से लगा लिया और कहा दुनिया में अभी भी ईमानदारी जिन्दा है. इसके लिए उन्होने होटल व्यवसायी को दिल से धन्यवाद दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



