रामनवमी पर भव्य भंडारे का आयोजन, विधायक रोहित साहू ने दिव्यांग बच्चों संग ग्रहण किया प्रसाद, निकली भव्य शोभायात्रा, भक्ति का उमड़ा सैलाब
A grand feast was organized on Ram Navami, MLA Rohit Sahu took prasad with differently abled children, a grand procession was taken out, a flood of devotion surged
रामनवमी पर भव्य भंडारे का आयोजन, विधायक रोहित साहू ने दिव्यांग बच्चों संग ग्रहण किया प्रसाद
गरियाबंद : रामनवमी के शुभ अवसर पर गरियाबंद में आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला. शिव दुर्गा मंदिर परिसर में युवा मित्र मंडली समिति द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. विधायक रोहित साहू भी भंडारे में शामिल हुए, पूरियां बेलीं, भोजन परोसा और दिव्यांग बच्चों के संग बैठकर प्रसाद ग्रहण किया.
“मैं माँ दुर्गा का आशीर्वाद लेने आया हूँ। यहाँ युवाओं को सेवा में समर्पित देखकर आत्मा आनंदित हो उठी। यही सच्ची भक्ति है. जब हम तन-मन से माँ की सेवा और भक्तों की सेवा में लगते हैं.” उन्होंने आयोजन समिति का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक पुण्य अवसर का साक्षी बनने जैसा था.
“हर वर्ष की तरह इस बार भी माँ दुर्गा की कृपा से यह आयोजन हुआ. उन्होंने कहा कि यह केवल सामाजिक सेवा नहीं बल्कि माँ दुर्गा के चरणों में समर्पित सामूहिक श्रद्धा है.
समिति की सक्रिय सदस्य वर्षा तिवारी ने बताया कि “इस वर्ष भंडारे को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह रहा। महिला सदस्यों ने भोजन व्यवस्था, प्रसाद वितरण और समुचित संचालन में अहम भूमिका निभाई। सेवा ही सच्ची भक्ति है – और यह आयोजन उसी का प्रत्यक्ष उदाहरण है.”
भंडारे की शुरुआत महाआरती से हुई और दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा. पुलिस और प्रशासन ने व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई. यह आयोजन न केवल धार्मिक भावना को ऊंचाई देता है, बल्कि सामाजिक समरसता और जनसेवा का भी प्रतीक बना.
इस मौके पर विधायक रोहित साहू, जिला अध्यक्ष अनिल चंद्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सुमीत पारख, अनूप भोसले, अजय रोहरा, पारस ठाकुर, पार्षद सूरज सिन्हा, मधु देवांगन, रेणुका साहू, सत्रुघन साहू, सोहन देवांगन, सत्यप्रकाश मानिकपुरी, विजय साहू सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे.
आयोजन में सहभागिता करने वाले प्रमुख सदस्य:
युवा मित्र मंडली से - अतुल गुप्ता, ऋषि मोहरे, सुब्रत पात्र, जितेंद्र सेन, आशीष तिवारी, ललित साहू, पीतेश्वर देवांगन, भारत दीवान, संजय कश्यप, बाबू भोंसले, सिनु ठाकुर, वैभव ठक्कर, , डागेंद्र चौहान, प्रशांत राठौर, आशीष देवंशी, सुनील सिंगोर, क्षितिज गुप्ता, अनुराग केला, पीयूष सिन्हा, छायाँक सिन्हा, नरेंद्र पांडे, अनूप गुप्ता, प्रकाश सिन्हा, निरंजन प्रधान, नमन सेन, शालू मोहरे, वर्षा तिवारी, सोनी साहू, श्रीमति निर्मला दुबे, प्रिया दुबे, पिंकी धुर्व, खदानंद दुबे, आरती साहू, संध्या साहू, दिव्या देवांगन, मंजू गुप्ता, आरती सोनबोईर, गुरुनूर कुकरेजा, दिनेश्वर निर्मकलर, बँटी गुप्ता, विभा कश्यप सहित अन्य श्रद्धालु.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब
बिलासपुर : रामनवमी के अवसर पर बिलासपुर शहर भक्ति और उल्लास में डूबा नजर आया. इस अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया. जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर रामभक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया.
शोभायात्रा की शुरुआत वेंकटेश मंदिर से हुई और यह शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस मंदिर में आकर इसका समापन हुआ. शोभा यात्रा के दौरान सदर बाजार गोलबाजार सिटी कोतवाली चौक जूना बिलासपुर गांधी चौक के अलावा यात्रा मार्ग में भव्य रूप से आतिशबाजी पुष्प वर्षा और शीतल पेय फल का वितरण कर स्वागत किया गया. यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और बजरंगबली की भव्य झांकियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया. विशेष रूप से रामलला की सुंदर मूर्ति श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही.
पूरे रास्ते में भक्ति संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शहरवासियों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा, भंडारे और रंगबिरंगी आतिशबाजी से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया. हर उम्र के लोग बच्चे, युवा और बुजुर्ग श्रीराम की भक्ति में डूबे नजर आए. पूरे शहर में आज रामनाम की गूंज सुनाई दी और यह आयोजन एक यादगार उत्सव बनकर उभरा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



