महाष्टमी पर शीतला शक्ति पीठ में हुआ भव्य हवन-पूजन, पूजा-अर्चना कर भक्तों ने मांगा आशीर्वाद, CM साय विभिन्न गरबा महोत्सव में हुए शामिल
A grand havan-puja was held at Sheetla Shakti Peeth on Maha Ashtami; devotees prayed and sought blessings; CM Sai participated in various Garba festivals.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवरात्रि के पावन पर्व पर विभिन्न गरबा समारोहों में शामिल हुए. उन्होंने मातारानी का दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. इस अवसर पर रायपुर शहर गरबा के रंग में सराबोर दिखाई दिया और हर तरफ़ उत्सव का उल्लास वातावरण में व्याप्त था.
मुख्यमंत्री साय भानपुरी स्थित श्री कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, आशीर्वाद भवन में श्री गुजराती लोहाणा महाजन समाज द्वारा आयोजित “झणकारो 2025”, इनडोर स्टेडियम में “रंगीलो रास 2025” तथा ओमाया पार्क में “रास गरबा उत्सव” में शामिल हुए. इन आयोजनों में समाजजनों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक कच्छ पगड़ी पहनाकर और तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। गरबा की धुनों और रंगारंग माहौल में मुख्यमंत्री की उपस्थिति ने जनसमूह में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया.
प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएँ देते हुए साय ने कहा कि नवरात्रि उत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है. यह पर्व सामाजिक समरसता को और मजबूत करता है तथा जन-जन में ऊर्जा का संचार करता है. हमारे छत्तीसगढ़ में देवी को विभिन्न स्वरूपों में पूजा जाता है और मातृशक्ति के आशीर्वाद से प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर है.
इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, विधायक अनुज शर्मा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंडल आयोग के अध्यक्ष सहित कच्छ कड़वा पाटीदार समाज और श्री गुजराती लोहाणा महाजन समाज के वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
पूजा-अर्चना कर भक्तों ने मांगा आशीर्वाद
गरियाबंद : शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर मंगलवार को जिलेभर के देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. अलसुबह से ही भक्त मां के दर्शन के लिए कतारों में लग गए और देर रात तक मंदिरों में पूजा-पाठ व भजन-संकीर्तन का दौर चलता रहा.
भक्तों ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर हवन में आहुति दी और सुख-समृद्धि तथा कष्ट निवारण की प्रार्थना की. जिले के ऐतिहासिक शिव दुर्गा मंदिर और संतोषी मंदिर सिविल लाइन के साथ-साथ प्रसिद्ध जतमई-घटारानी, गरजई, सोनई माता, ब्रम्हनी और कचना ध्रुवा मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ रही. नगर के प्राचीन दुर्गा मंदिर में सौ से अधिक भक्तों ने सपरिवार हवन कर भोग अर्पित किया.
पूरे शहर में धार्मिक उत्सव का विशेष माहौल बना रहा। मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों और विद्युत सज्जा से आकर्षक रूप दिया गया. सुबह से लेकर रात तक मंदिर परिसर और पंडालों में “जय माता दी” के जयकारे गूंजते रहे. महिलाएँ और युवतियाँ पारंपरिक वेशभूषा में उपवास रखकर मां दुर्गा चालीसा का पाठ करती रहीं. कन्या भोज का आयोजन कर नौ कन्याओं को भोजन और उपहार भेंट किए गए.
श्रद्धालुओं ने मां को लाल वस्त्र, चंदन, फूल, दीप-धूप, दही, केला, वस्त्र और भोग सामग्री अर्पित की. मंदिर समितियों ने सुरक्षा और व्यवस्था की विशेष तैयारी की थी. शीतला मंदिर, काली मंदिर, गायत्री मंदिर सहित विभिन्न मोहल्लों के दुर्गा पंडालों में भी विधिवत हवन-पूजन हुआ. जगह-जगह भजन मंडलियों ने भक्तिगीत प्रस्तुत किए, जिससे माहौल और अधिक भक्तिमय हो उठा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
मैनपुर, अमलीपदर क्षेत्र में महाअष्टमी पर देर शाम तक चलता रहा हवन पूजन
गरियाबंद : तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर सहित क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों में मंगलवार को महाअष्टमी के अवसर पर पूर्णाहूति हवन कार्यक्रम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से लेकर संध्या बेला तक चले इस पूर्णाहूति कार्यक्रम में भक्त सपरिवार सुख शांति व खुशहाली के लिए पूजा अर्चना कर हवन में आहूति देकर विधि विधान से नव कन्या भोज कराये गये.
अंचल स्थित वनविभाग दुर्गा मंदिर प्रागंण, भाठीगढ़ स्थित प्रसिध्द मां पैरी मंदिर, शिव मंदिर, फुलझर मां भगवती, सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति मैनपुर, बाजाघाटी मां बजघटनीन, उंदतेश्वरी मंदिर उदंती, राउलगुड़ीे, तौरेंगा, शोभा, गोना, इंदागांव, स्थित देवी मंदिरों में सुबह से हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
सार्वजनिक दुर्गा उत्सव मैनपुर में पंडित नंदकिशोर चौबे ने आज विधिविधान के साथ हवन पूजन किया इस दौरान नगर व क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। वही अमलीपदर में पंडित युवराज पाण्डेय ने हवन पूजन करवाया। तहसील मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर में पंडित योगेश शर्मा द्वारा विधिविधान से हवन पुजन सम्पन्न कराया गया, सैकडो की संख्या में हवन पुजन में भक्तगण उपस्थित होकर माता के चरणों में आहूती दी। नवरात्री के अष्टमी के विशेष महत्व को देखते हुए भक्तों ने पुरे दिन व्रत रखकर मां दुर्गा चालीसा का पाठ किया। देवी मंदिरों में माता के दर्शन और पूजन के लिए आज श्रध्दालुओं की भीड़ उउमड पडी। नवरात्री पर घर घर में मांग माता दुर्गा के नौ रूपों की उपसाना किया और आज हवन किया गया। जगह जगह प्रसाद वितरण भंडारा का कार्यक्रम भी आयोजित किये गये.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
महाष्टमी पर शीतला शक्ति पीठ सिहावा में हवन पूजन हुआ
नगरी : शीतला शक्ति पीठ सिहावा में मंगलवार को हवन पूर्णाहुति में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. पुजारियों ने माता शीतला की पूजा अर्चना आरती कर देवी मां के स्वरुप नव कन्याओं व लँगरुवा महराज का परम्परानुसार पूजा अर्चना कर उन्हें भोज कराया. हवन 12 बजे प्रारंभ हुईजो देर शाम तक चला. हवन में कई तरह की औषधि युक्त सांखला का उपयोग कर ज्योति धारी व अन्य श्रद्धालुओं ने प्रथम अध्याय से तेरहवें अध्याय तक बारी-बारी से यज्ञ शाला में प्रवेश लेकर यज्ञ में आहुति प्रदान कर पूर्णाहुति में भाग लिया व माता की आरती उतार कर सुख समृद्धि की कामना की. इस दौरान आचार्य चन्द्रहास दुबे ने महाष्टमी की महत्व बताते हुए कहा कि अष्टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है उनकी आराधना से मानसिक शान्ति स्वास्थ्य और समृद्धि प्राप्त होती है. उन्होंने कहा कि नवरात्रि साधना करने का महा पर्व है.
नव दिनों तक जप तप करने से मन मे व्याप्त विकारो का नाश होता है. व माता की असीम कृपा प्राप्त होती है. अध्यक्ष कैलाश पवार प्रमुख संचालक कलम सिंह पवार, महासचिव नेम सिंह बिशेन, सह सचिव नरेंद्र नाग, नारद निषाद, बुधेस्वर साहू, कोशाध्यक्ष गेंद लाल यादव, तुकाराम साहू, पुजारी ज्ञान सागर पटेल, तुका सिंह बेस, राजेश यदु, बलदेव निषाद, राजकुमार निषाद ,छबि ठाकुर, संजय सारथीं, रामलाल नेताम, प्रवीण गुप्ता, गगन नाहटा, भरत निर्मलकर, सचिन भंसाली, किशन गजेन्द्र, महेंद्र कौशल, कुँवर साहू, मंशा राम गौर, जग्गू साहू, नरेश पटेल, महेश साहू, लाल जी साहू, संतोष पवार, दीनदयाल गंधर्व, सुभाष यादव, महेंद्र साहू, ललित निर्मलकर, अभय नेताम, नवल साहू, दिनेश पटेल, बैजनाथ पटेल, बाल सिंह शोरी, तुलसी कुंजाम, सुंदरियां साहू, चरणबति नेताम, मेहत्तर गौर, बुध्दू सोम, राम प्रसाद नेताम, कमलेश निषाद, हेमलाल ध्रुव, चंद्रभान निषाद, दीपक तंवर, रोहित साहू, बिष्णु साहू, चैन सिंह मरकाम, जसपाल कुंजाम, शेलेन्द्र कौशल, शान्ति लाल साहू, राजू गोस्वामी, कौशल पटेल, शंकर पटेल, चंदन देवांगन, शशिकला शांडिल्य, देवन्तीन श्रीमाली, जगतिन यादव, रीना बिसेन, परमीला साहू, नंदबाई पटेल, खेमिन यादव, गायत्री पटेल, गोमती निषाद, नोहर साहू, अभय नेताम, अभिलाषा शांडिल्य, बिन्दा मरकाम, सोनल बाई, तुलसी कुंजाम, सुरेश विश्वकर्मा, पूरन बिसेन, अंश गौतम, मिथलेश कश्यप, ऋषभ यदु आदि जुटे हुए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



