पैसों के लिए मां-बाप की पिटाई, कलयुगी बेटे के हाथों मां की गई जान, पिता की हालत नाजुक, पुलिस ने आरोपी सुखन साय को किया गिरफ्तार
Parents beaten for money, mother killed by son, father in critical condition, police arrest accused Sukhan Sai
सरगुजा : बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम सेदम में एक दर्दनाक घटना से हड़कंप मच गया. जहां एक कलयुगी बेटे सुखन साय ने अपनी मां और पिता पर डंडे से हमला कर दिया. इस दौरान उसने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी. जबकि पिता गंभीर रुप से घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी बेटे सुखन साय को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी सुखन साय मझवार उम्र 27 साल अपने माता-पिता के साथ सेदम गांव में रहता है. सोमवार शाम वह शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी मां तिजो बाई उम्र 54 साल से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा. जब मां ने पैसे देने से साफ इंकार किया तो नाराज बेटे ने डंडे से उन पर हमला कर दिया. इस दौरान पिता शनी राम बीच-बचाव के लिए आए तो उन पर भी हमला किया.
सुखन साय की बर्बरतापूर्ण पिटाई के कारण मां गंभीर रुप से घायल हो गई और मौके पर ही मौत हो गई. पिता भी गंभीर रुप से घायल हो गए और चलने-फिरने में असमर्थ थे. पड़ोसियों ने बतौली पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. घायल पिता को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी सुखन साय मझवार शराब पीने का आदी हो गया था और परिवार से लगातार पैसे मांगकर परेशान कर रहा था. वारदात के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 103(1), 296, 351(3), 115(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



