तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में एक साथ वर्षीय बच्चे समेत दो की मौके पर मौत, लोगों में आक्रोश

A speeding car hit a scooter, killing two people, including a 1-year-old child, in the tragic accident, leading to public outrage.

तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में एक साथ वर्षीय बच्चे समेत दो की मौके पर मौत, लोगों में आक्रोश

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार मासूम समेत एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. यह मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तेतला हायसेकेंडरी स्कूल के पास सोमवार की दोपहर 1 बजे के आसपास एक कार के चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते स्कूटी सवार दो लोगों को सामने से जोरदार ठोकर मार दिया.
इस हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार रायगढ़ की तरफ से चंद्रपुर की तरफ जा रही थी. इस बीच यह हादसा हो गया. इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी. जिसके बाद पुलिस को हादसे से अवगत कराया गया.
सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. वहीं आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मृतकों की शिनाख्त में जुट गई है. मृतक के जेब में मिले गाड़ी के कागजात के मुताबिक मृतक की शिनाख्त रामेश्वर निषाद निवासी मिट्ठमुडा के रुप में की जा रही है. मृतकों में एक की उम्र करीब 30 साल और दूसरे की उम्र 7 साल बताई जा रही है. इस हादसे के बाद से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है. गांव के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बड़े भंडार के पास इसी तरह के हादसे में एक युवक की मौत हो चुकी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB