छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के घर के बाहर अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रही महिला ने पी लिया फिनाइल, अस्पताल में भर्ती
A woman demanding compassionate appointment outside the house of Chhattisgarh Deputy Chief Minister Vijay Sharma drank phenyl and was admitted to hospital
रायपुर : अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले दो दिनो से प्रदर्शन कर रही एक महिला ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के सरकारी बंगले के सामने फिनाइल पी लिया. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के पास पंचायत एवं ग्रामीण विकास की भी जिम्मेदारी है. महिला को फौरन अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है.
रायपुर में दिवंगत पंचायत शिक्षाकर्मी अनुकंपा संघ पिछले 2 दिनों से प्रदर्शन कर रहा है. महिलाएं अपने बच्चों के साथ मंत्री विजय शर्मा के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहीं थी. मंत्री प्रवास पर थे. तो महिलाएं वहीं धरने पर बैठ गईं. इसी दौरान एक महिला अश्वनी सोनकर ने फिनाइल पी लिया. महिला का नाम अश्वनी सोनकर बताया जा रहा है। महिला को फिलहाल मेकाहारा में एडमिट किया गया है.
दरअसल ये संघ उन मृत शिक्षाकर्मियों के परिजनों का है. जिनका पंचायत के शिक्षाकर्मी से शिक्षा विभाग में शिक्षक के तौर पर संविलियन से पहले ही मौत हो गई थी. यही वजह है कि मृत शिक्षाकर्मियों को अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिली.
अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर संघ ने पिछली सरकार के वक्त से ही आंदोलन शुरु किया था. दिवंगत पंचायत शिक्षाकर्मी संघ की महिलाएं और उनके परिजन करीब 3 सौ सात दिनों से धरने पर हैं. भाजपा के नेता जो आज उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री हैं. उन्होंने उन्हें समर्थन दिया था.
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भाजपा सरकार ने वादा करके भी अब तक मांगें पूरी नहीं किया है. जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और मंत्री ओपी चौधरी ने वादा किया था कि सरकार बनने के 2 दिन में अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी. लेकिन सरकार बने करीब 2 साल हो चुके हैं, फिर भी नौकरी नहीं मिली.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



