रंजिश को लेकर घर में घुसकर युवक पर डण्डा-राड से जानलेवा हमला, पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
A youth was attacked with a stick and rod after entering his house due to enmity, police arrested 5 accused and sent them behind bars
जांजगीर : जांजगीर जिले के कोनारगढ़ गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के घर में घुसकर हमला करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. वहीं घटना में शामिल चार नाबालिग बालकों को किशोर न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया. यह मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 जुलाई को तनीश पटेल से हुए पुराने विवाद को लेकर आरोपी एक राय होकर रॉड, डंडा और बेल्ट लेकर प्रार्थिया अमीषा पटेल के घर पहुंचे. वहां उन्होंने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर में घुसकर परिवारजनों पर जानलेवा हमला कर दिया.
इस मामले की खबर मिलते ही थाना मुलमुला में तत्काल जुर्म दर्ज कर मामले की जांच की गई. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी प्रदीप कुमार सोरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पारस पटेल के नेतृत्व में आरोपियों को पकड़ा गया.
इनके अलावा चार नाबालिग बालकों को किशोर न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया. सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 296, 331(8), 109 के अंतर्गत कार्रवाई की गई.
गिरफ्तार किए गए आरोपी:
1. अजय केंवट
2. नितिश यादव उर्फ रज यादव
3. प्रदीप पटेल
4. रामनारायण साहू उर्फ रामा
5. अरुण साहू उर्फ रामा साहू
(सभी आरोपी कोनारगढ़ थाना मुलमुला क्षेत्र के निवासी हैं)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



