जीवन साथी डॉट कॉम के जरिए शादी का झांसा देकर पहुंचे रायपुर, नींद की गोली खिलाकर युवती को किया बेहोश, कैश-जेवर लेकर फरार, दो आरोपी गिरफ्तार

Arrived in Raipur on the pretext of marriage through Jeevansathi.com, made the girl unconscious by feeding her sleeping pills, absconded with cash and jewellery, two accused arrested

जीवन साथी डॉट कॉम के जरिए शादी का झांसा देकर पहुंचे रायपुर, नींद की गोली खिलाकर युवती को किया बेहोश, कैश-जेवर लेकर फरार, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए दोस्ती कर युवती को ठगी और चोरी का शिकार बनाने का सनसनीखेज मामले में पुलिस ने सो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक ने पहले शादी का झांसा देकर युवती का भरोसा जीता. फिर घर पहुंचकर खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया. इसके बाद वह नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए. यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की पहचान एक जीवन साथी डॉट कॉम के जरिए आरोपी से पहचान हुई थी. युवक ने अपना नाम अभिनव सिंह बताया और खुद को दिल्ली का कारोबारी बताया. बातचीत के दौरान दोनों के बीच लगातार चैटिंग और कॉलिंग होती रही. जिससे आरोपी ने युवती का भरोसा जीत लिया.
कुछ दिनों बाद प्रार्थिया को फोन कर उसके जन्मदिन की पार्टी के बहाने उसके घर आने की बात कही. आरोपी मिलने के बहाने दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचा और युवती के घर गया. दोनों ने साथ बैठकर खाना खाया. भोजन के दौरान अभिनव सिंह ने चिकन को ठीक से न पका होने की बात कहकर उसे फिर से पकाया और खाने के लिए परोसा. चिकन खाने के कुछ समय बाद प्रार्थिया बेहोश हो गई.
करीब 6 बजे उसकी रूम पार्टनर घर पहुंची.जिसने उसे उठाने का प्रयास किया. लेकिन वह होश में नहीं आई. अगले दिन 16 मई 2026 को सुबह करीब 10 बजे होश आने पर प्रार्थिया ने देखा कि उसके गले में पहनी सोने की चैन और दो सोने की अंगूठियां गायब थीं.
इसके बाद उसने आलमारी के लॉकर की जांच की. जहां रखे सोने और चांदी के जेवरात भी नहीं मिले. साथ ही अभिनव सिंह भी घर से फरार था. प्रार्थिया ने अभिनव सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया. लेक्किन उसका मोबाइल फोन लगातार बंद था. अभिनव सिंह ने भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिलाया जिससे वह बेहोश हो गई और वह सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गया.
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 159/26 धारा 305(ए), 318(4) बीएनएस का जुर्म दार्ज किया गया. पुलिस की टीम ने प्रार्थिया से घटना के बारे में डिटेल पूछताछ की और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अहम सबूत इकठ्ठा किया. साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का मुआयना किया.
जांच के दौरान पुलिस टीम ने Jeevansathi.com पर आरोपी और प्रार्थिया के मध्य संपर्क स्थापित करने वाले प्रोफाइल का तकनीकी विश्लेषण किया. साथ ही आरोपी द्वारा उपयोग किए जा रहे मोबाइल नंबरों का तकनीकी तथ्यों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया.
तकनीकी विश्लेषण एवं जांच के दौरान आरोपियों की पतासाजी करते हुए आरोपी हितिन नरूला को उत्तराखण्ड के हरिद्वार में लोकेट किया गया. मिले तथ्यों के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस टीम को हरिद्वार रवाना किया गया. हरिद्वार पहुंचकर टीम के सदस्यों ने विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार निगरानी एवं पतासाजी करते हुये आरोपी हितिन नरूला को पकड़ा.
हितिन नरूला से पूछताछ के आधार पर आरोपी अभिनव सिंह को दिल्ली के पहाड़गंज से पकड़ा गया. आरोपियों से की गई पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि अभिनव सिंग और हितिन नरूला दोनों दोस्त है. घटना के दिन दोनों रायपुर आए थे. अभिनव सिंह प्रार्थिया के संपर्क में रहकर उसके साथ उसके निवास में गया. जबकि उसका साथी हितिन नरूला रेलवे स्टेशन पर ही रुका रहा.
प्रार्थिया के घर पहुंचने के बाद अभिनव सिंह ने उसे भरोसे में लेकर भोजन कराया और भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया. प्रार्थिया के अचेत होने के बाद उसने घर में रखें सोने और चांदी के जेवरात की चोरी की और वहां से निकलकर रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां उसका साथी हितिन नरूला उसका इंतजार कर रहा था. इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए.
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 57,000/- रुपये, 2 तोला सोने के जेवरात, 1 नग चांदी का ब्रेसलेट और 5 नग मोबाईल फोन जुमला कीमत करीब 4,21,500/- रुपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया. आरोपी अभिनव सिंह पूर्व में धोखाधड़ी एवं चोरी के मामलों में वर्ष 2024 में दिल्ली के थाना अशोक विहार और वर्ष 2026 में थाना पार्लियामेंट हाउस क्षेत्र में दर्ज मामलों में गिरफ्तार होकर जेल में रह चुका है. इसके अलावा वर्ष 2026 में उत्तराखण्ड के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी के मामले में भी आरोपी जेल जा चुका है.
गिरफ्तार आरोपी
अभिनव सिंह उर्फ पहलवान पिता तेजपाल सिंग उम्र 37 साल निवासी मकान नंबर 215 अरोड़ा कालोनी जिला होशियारपुर पंजाब। हाल पता - सी/505 चतुर्थ तल जेव्हीटीएस गार्डन छतरपुर दिल्ली
हितिन नरूला पिता पृथ्वीराज नरूला उम्र 48 साल निवासी जे 70 तृतीय तल लक्ष्मी नगर शकरपुर बरामद थाना शकरपुर ईस्ट दिल्ली
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t