संगठन सृजन अभियान के तहत संगठनात्मक मजबूती हेतु गरियाबंद में कांग्रेस की हुई बैठक, ब्लॉक और नगर कमेटी के लिए बना पैनल

Congress meeting held in Gariaband for organizational strengthening under the organization creation campaign, panel formed for block and city committee

संगठन सृजन अभियान के तहत संगठनात्मक मजबूती हेतु गरियाबंद में कांग्रेस की हुई बैठक, ब्लॉक और नगर कमेटी के लिए बना पैनल

गरियाबंद : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद की संगठनात्मक मजबूती के लिए आज सर्किट हाउस गरियाबंद में बैठक आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता गरियाबंद ब्लॉक प्रभारी नीलम चंद्राकर ने की. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाना तथा आगामी रणनीतियों पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में पार्टी पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने गहन चर्चा व सुझाव लिया गया.
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक प्रभारी नीलम चंद्राकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के लिए तीन लोगों का पेनल बना. नगर कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के लिए तीन लोगों का पैनल बना. जिसमें नगर प्रभारी राजेंद्र सोनी एवं प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल शामिल हुए. जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद हफीज खान शहर अध्यक्ष प्रेम सोनवानी अवध यादव महेंद्र राजपूत नीलेश्वर देवांगन रमन कुकरेजा केसु सिंह सविता गिरी प्रतिभा पटेल ममता फुलझले एवं कांग्रेस के मंडल एवं सेक्टर के सदस्य एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे.
इस मौके पर भूतपूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाना है. उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की विफलताओं को लोगों तक पहुंचने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में जनता महंगाई बेरोजगारी और विकास कार्यों की कमी से त्रस्त है.
बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव ने कहा यह बैठक सिर्फ एक बैठक नहीं,
बल्कि संगठन की एकता, जनता की सेवा और साझा संकल्प का प्रतीक है.
 बैठक का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हफीज खान ने किया. इस महत्वपूर्ण बैठक में गरियाबंद ब्लॉक प्रभारी नीलम चंद्राकर, प्रथम पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल, बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, युगल पांडे, भावानी शंकर शुक्ला, अवध राम यादव, प्रेम सोनवानी, मोहम्मद हबीब खान, नेपाल सोरी, केशुसिन्हा, दिलेश्वर देवांगन, महेंद्र राजपूत, देवेश सिन्हा, दादु सिन्हा, श्यामाचरण साहु, रामसिंग ध्रुव, लंकेश्वर ध्रुव, हरीश देवांगन, असगर खान, सुरेश मानिकपुर और क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठजन एवं सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t