डीजे संचालकों का हंगामा, 200 से ज्यादा लोगों ने डिप्टी सीएम Arun Sao के बंगले का किया घेराव, डीजे पर लगी पाबंदी में राहत की मांग

DJ operators created ruckus, more than 200 people surrounded Deputy CM Arun Sao's bungalow, demanded relief from the ban on DJ

डीजे संचालकों का हंगामा, 200 से ज्यादा लोगों ने डिप्टी सीएम Arun Sao के बंगले का किया घेराव, डीजे पर लगी पाबंदी में राहत की मांग

बिलासपुर : शुक्रवार देर शाम को डीजे संचालकों ने बड़ी तादाद में डिप्टी सीएम अरुण साव के सरकारी आवास का घेराव किया. नेहरु चौक स्थित आवास पर करीब 200 से ज्यादा लोग जुटे और डीजे संचालन पर लगे प्रतिबंध में राहत देने की मांग रखी. संचालकों ने कहा कि वे कम आवाज में डीजे बजाने की अनुमति चाहते हैं. ताकि रोजगार पर संकट न आए और परंपरागत कार्यक्रम भी प्रभावित न हों.
अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन की खबर मिलते ही बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर हालात को शांत करने की कोशिश की. हालांकि कुछ समय तक बंगले के बाहर तनावपूर्ण माहौल बना रहा.
डीजे संचालकों का कहना है कि पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के बजाय प्रशासन को नियम बनाकर नियंत्रित स्तर पर अनुमति देनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. वहीं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं पर उच्च स्तर पर चर्चा की जाएगी. सरकारी बंगले के बाहर हुआ यह प्रदर्शन देर रात तक चर्चा का विषय बना रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t