ट्रक से गांजा ले जा रही एक महिला सहित 5 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार गिरफ्तार कर भेजा जेल, 9 लाख का मादक पदार्थ जप्त
Police arrested 5 smugglers including a woman who was carrying ganja in a truck and sent them to jail, confiscated drugs worth 9 lakhs
सारंगढ़-बिलाईगढ : सारंगढ़-बिलाईगढ जिले में ट्रक से गांजा ले जाते एक महिला सहित 5 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से करीब 9 लाख का गांजा जप्त किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 28 अगस्त को बाईपास रोड ग्राम दानसरा के पास वाहन चेकिंग के दौरान कंटेनर वाहन नम्बर HR46 E 2249 और पायलेटिंग वाहन नम्बर OD02 AE 1444 को रोका गया. दोनों वाहन में सवार लोग पुलिस को देखकर घबरा गए. कंटेनर के चालक सीट के पीछे छोटा खाखी रंग का टेप से लपेटा हुआ. 29 पैकेट गांजा 91 किलो 320 ग्राम कीमत करीबन 9 लाख रुपये बरामद कर जप्त किया गया. वाहन और मोबाइल भी जप्त किया गया. इस मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
आरोपी
संजना साहू पति नारायण साहू उम्र 35 साल निवासी वार्ड क्रमांक 13 अडभाड बिजली ऑफिस के पास थाना मालखरौदा जिला सक्ती
देवेन्द्र शर्मा पिता ईश्वर शर्मा उम्र 39 साल निवासी कायलागांव थाना भिवानी जिला भिवानी हरियाणा
श्यामबाबू चौधरी पिता सीताराम चौधरी उम्र 26 साल निवासी वार्ड नम्बर 3 मनाबन्दपारा थाना जिला बरगढ उडीसा
रंजित साहू पिता निरंजन साहू उम्र 26 साल निवासी तोरा थाना जिला बरगढ उडीसा
नारायण प्रसाद साहू पिता बृजलाल साहू उम्र 36 साल निवासी वार्ड नम्बर 13 अडभाड बिजली ऑफिस के पास थाना मालखरौदा जिला सक्ती छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



