उपसरपंच पर 32 डिसमिल सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, पद से हटाने की मांग, कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन ने की जांच, होगा कड़ा एक्शन
Deputy Sarpanch accused of occupying 32 decimals of government land, demand for removal from post, administration conducted investigation on the instructions of the collector, strict action will be taken
बलौदाबाजार-भाटापारा/लवन : लवन तहसील और थाना लवन अंतर्गत ग्राम पंचायत तिल्दा में उपसरपंच मनोज कैवर्त पर 32 डिसमिल सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्का मकान और बाड़ी बनाने का गंभीर आरोप लगा है. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ बलौदाबाजार के जिलाध्यक्ष गोलू कैवर्त ने इस मामले में बुलडोजर कार्रवाई और उपसरपंच पद से बर्खास्तगी की मांग कलेक्टर दीपक सोनी से की है.
कलेक्टर को शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार लवन को फौरन स्थल जांच और पंचनामा रिपोर्ट तैयार कर पेश करने के निर्देश दिए गए. तहसील प्रशासन ने हल्का पटवारी पंकज कुमार चंद्रा को जांच के लिए भेजा. जिन्होंने मौके का निरीक्षण कर 32 डिसमिल सरकारी जमीन पर मनोज कैवर्त और उनकी पत्नी बिसन बाई कैवर्त के कब्जे की पुष्टि की.
इस रिपोर्ट तहसील कार्यालय में जमा कर दी गई है. नायब तहसीलदार निशा वर्मा ने बताया कि यह रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए एसडीएम बलौदाबाजार को भेजी जाएगी. पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई का अधिकार एसडीएम स्तर पर है. कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि प्राप्त शिकायत पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



