डीजे पिकअप और ऑल्टो में टोनही नाला के पास जोरदार टक्कर, मची अफरा-तफरी, एक की मौत, 9 घायल, तीन की हालत नाजुक, रायपुर रेफर

DJ pickup and Alto collided near Tonhi Nala, causing chaos, one dead, 9 injured, three in critical condition, referred to Raipur

डीजे पिकअप और ऑल्टो में टोनही नाला के पास जोरदार टक्कर, मची अफरा-तफरी, एक की मौत, 9 घायल, तीन की हालत नाजुक, रायपुर रेफर

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने फिर से सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर मैनपुर मार्ग पर कोड़ोहरदी मोड़ के पास तेज रफ्तार डीजे पिकअप और सामने से आ रही मारुति ऑल्टो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि चार अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे डीजे पिकअप वाहन दगनबाय से एक बारात कार्यक्रम से वापस लौट रहा था. वाहन में कनेसर छुरा पक्तिया निवासी प्रकाश देवांगन पिता अशोक देवांगन सवार था. इसी दौरान टोनही नाला के पास सामने से तेज गति में आ रही मारुति ऑल्टो कार कोड़ोहरदी मोड़ के पास पहुंची और दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.
ऑल्टो कार में सवार 4 लोग कोंडागांव से रायगढ़ की तरफ जा रहे थे. कार में कुल चार लोग सवार थे. जिनमें समारुलाल किसान की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों की पहचान रत्ना किसान (पत्नी), भानु प्रताप किसान (बेटा) और पवन किसान (भाई) के रूप में हुई है. जो समारुलाल किसान के परिवारजन बताए जा रहे हैं. सभी को गंभीर चोटें आई हैं और हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है.
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को निकालकर गरियाबंद जिला अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया.
खबर मिलते ही मौके पर थाना पुलिस पहुंची और दुर्घटनास्थल का मुआयना कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण बताया जा रहा है.
प्रशासन और पुलिस विभाग ने वाहन चालकों से अपील किया कि राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर सुरक्षित गति सीमा में वाहन चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें. इस हादसे ने एक बार फिर से यह साबित किया है कि एक छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB