दीपक बैज के घर की जासूसी करते पकड़े गए दंतेवाड़ा पुलिस अधिकारी, जमकर हुआ विवाद, मचा हंगामा, विधानसभा बजट सत्र में हंगामा, कार्रवाई स्थगित
Dantewada police officers were caught spying on Deepak Baij's house, there was a lot of controversy, uproar, uproar in the assembly budget session, action postponed
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई. विपक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की रेकी कराने का आरोप लगाते हुए सदन में जोरदार हंगामा किया.
छत्तीसगढ़ की राजनीति में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि उनके घर की 24 घंटे से रेकी की जा रही थी. बुधवार को रायपुर में दंतेवाड़ा पुलिस के इंस्पेक्टर और तीन पुलिसकर्मियों को रेकी करते हुए पकड़ लिया गया. इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है. और कांग्रेस ने इसे सरकार द्वारा दबाव बनाने की साजिश बताया है.
कांग्रेस नेता दीपक बैज ने दावा किया कि उनके घर के आसपास संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं. जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सतर्कता बरती तो दंतेवाड़ा के इंस्पेक्टर नरेश सलाम और तीन अन्य पुलिसकर्मी वहां मौजूद पाए गए. पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे दंतेवाड़ा ASP आर.के. बर्मन के निर्देश पर रायपुर आए थे. पुलिस का कहना है कि वे कांग्रेस नेता अवधेश गौतम की तलाश में आए थे. लेकिन कांग्रेस इसे एक राजनीतिक साजिश करार दे रही है.
घटना के बाद दीपक बैज ने मीडिया से बात करते हुए कहा की सरकार हमारे नेताओं पर दबाव बनाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है. मेरे घर की रेकी क्यों हो रही थी? क्या सरकार जासूसी करवा रही है? मैं इस मुद्दे को विधानसभा में उठाऊंगा. दीपक बैज ने आरोप लगाया कि उनसे मिलने रायपुर आ रहे जिला पंचायत सदस्यों को धमतरी में रोका गया. उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया और कहा कि कांग्रेस इस मामले को गंभीरता से उठाएगी.
जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को पकड़ा. तो रायपुर के गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की. हालांकि अभी तक पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की जैसे ही कार्यवाही शुरु हुई. विपक्षी दल के सदस्यों ने यह आरोप लगाया कि उनकी रेकी करवाई जा रही है. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद इस विषय पर चर्चा का मौका दिया जाएगा. लेकिन विपक्षी सदस्य अपनी मांग पर अड़े रहे और सदन में नारेबाजी शुरु कर दी.
हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को दस मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया. इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली.
कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर की रेकी किए जाने को लेकर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया. हंगामा करते हुए कांग्रेसी विधायक सदन के गर्भगृह में घुस गए. जिसके बाद गर्भगृह में मौजूद 29 कांग्रेस विधायक सदन की कार्यवाही से निलंबित हो गए.
कांग्रेसी विधायक निलंबन के बाद सदन से बाहर चले गए और निलंबन खत्म किए जाने के बावजूद प्रश्नकाल में भाग नहीं लिया. कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया और नारेबाजी की.
इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा, “आज हमने प्रश्नकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाया. क्योंकि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. हमारे अध्यक्ष को रात 12 बजे उनके घर पर ईडी जाकर परेशान कर रही है. डबल इंजन की सरकार हमारे कार्यकर्ताओं के घर जाकर उन्हें प्रताड़ित कर रही है.”
गौरतलब है कि बजट सत्र के दौरान लगातार कई मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिल रहा है. आने वाले दिनों में भी इस तरह के हंगामे की संभावना जताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



