रायपुर में डॉ. किरण घनश्याम आहूजा पर कुत्ता चोरी का आरोप, गुर्गों संग पहुंचकर गर्भवती महिला से मारपीट, पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार

Dr. Kiran Ghanshyam Ahuja in Raipur was accused of dog theft, assaulted a pregnant woman with his accomplices, and the victim pleaded for justice.

रायपुर में डॉ. किरण घनश्याम आहूजा पर कुत्ता चोरी का आरोप, गुर्गों संग पहुंचकर गर्भवती महिला से मारपीट, पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार

रायपुर : राजधानी रायपुर के भांटागांव इलाके में डॉग रेस्क्यू को लेकर विवाद का मामला सामने आया है. पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में रहने वाली गुरप्रीत कौर गिल ने लिखित शिकायत देकर डॉ. किरण घनश्याम आहूजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि  डॉग रेस्क्यू के नाम पर पहुंची डॉ. आहूजा और उनके साथ आए लोगों ने गर्भवती गुरप्रीत के साथ मारपीट की. गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता गुरप्रीत कौर गिल ने पुरानी बस्ती थाना में शिकायत दी कि डॉग रेस्क्यू करने वाली डॉ.किरण घनश्याम आहूजा द्वारा गर्भवती गुरप्रीत से मारपीट गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई. इतना ही नहीं अपनी संस्था के नाम से डरा धमकाकर गुरप्रीत गिल के एक कुत्ते को चोरी करने का भी आरोप डॉ. किरण घनश्याम आहूजा पर है.
भांटागांव इलाके में गुरप्रीत कौर गिल के दो पालतू पोमेलियन कुत्तों को रेस्क्यू करने पहुंची डॉ .किरण घनश्याम आहूजा ने जबरदस्ती एक कुत्ते को खुद से मृत घोषित करते हुए उसका इलाज नहीं होने दिया. गुरप्रीत का आरोप है कि किरण के इस कृत्य के चलते उनके एक कुत्ते ने दम तोड़ दिया.
फिलहाल पीड़िता ने पुरानी बस्ती थाना में लिखित शिकायत दी है जिस पर पुलिस ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है. वही गुरप्रीत चाहती है कि उनका एक पालतू कुत्ता जिसे डॉ.किरण घनश्याम आहूजा चोरी कर ले गई है. वो गुरप्रीत को वापस मिले. इसके साथ ही गर्भवती गुरप्रीत के साथ हुई मारपीट और मोबाइल चोरी मिले पर शिकायत दर्ज की जाए.
दूसरी तरफ मामले में डॉ. किरण घनश्याम आहूजा की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है. संबंधित पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है. यह मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है. डॉग रेस्क्यू के नाम पर की जाने वाली कार्रवाइयों और उनके तौर-तरीकों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही तथ्यों की पुष्टि की जा सकेगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB