महिला को घर में घुसकर मारपीट व अभद्र व्यवहार कर फर्जी अश्लील फोटो को वायरल और जान से मारने की दी धमकी, आरोपी अविनाश शर्मा गिरफ्तार
Entered the house of a woman, beat her up, behaved indecently with her, made her pornographic photo viral and threatened to kill her, accused Avinash Sharma arrested
रायपुर : राजधानी रायपुर के आरंग में एक महिला से मारपीट करने और गंदी गंदी गाली देकर अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामला आरंग थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 29 अप्रेल 2025 को प्रार्थी महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि अविनाश शर्मा द्वारा लगातार अभद्र व्यवहार और मां के लिये गंदी गंदी अश्लील गालियां और जान से मारने की धमकी दिया है. साथ ही अविनाश शर्मा द्वारा फर्जी अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी दिया है. जिसे मना करने पर अविनाश शर्मा ने हाथ मुक्का लात से मारपीट किया है. मेरे घर में मैं और मेरी मां बस रहती है. घर में कोई भी पुरुष सदस्य नहीं है. इस वजह से डर की वजह से मैंने पहले शिकायत नहीं की. क्योकि वह मेरे द्वारा विरोध करने पर मेरी मां को जान से मारने की धमकी देता था.
इसके बाद भी उसकी गलत हरकते बंद नहीं हुई और लगातार फोन पर अश्लील गंदी गालिया अभद्र भाषा का प्रयोग लगातार करते रहा है. जिसका स्क्रीनसॉट और आडियो क्लीप सबूत के तौर पर पेश कर रही हूं. जिससे मैं बहुत परेशान होकर इसका नंबर ब्लाक कर देती थी. तो ये रात में किसी भी टाइम अपने भाई अभिजीत शर्मा, प्रसन्न शर्मा को भेजकर घर में घुसकर मारने की कोशिश करता रहा. जिस वजह से मैं सोचती थी इससे अच्छा तो फोन की गाली ही सुन लू. इसलिय मजबूरी में मेरी मां और मुझे कुछ न हो करके इसकी गंदी हरकतो से परेशान होकर भी शिकायत करने थाना नहीं आयी थी,.गर्त भरा जीवन जीने से अच्छा मर जाना बेहतर होगा यह सोचकर गुमसुम और हतासा निरासा का शिकार हो चुकी थी.
22 अप्रेल 2025 को सुबह करीब 7 बजे अपने घर से इंदिरा चौक स्थित जीम जाने निकली तो अविनाश शर्मा ने रास्ते में रोककर गंदी-गंदी अश्लील गालियां देकर गाड़ी के सामने आकर रुकवा दिया और हाथ मरोड़ कर मेरे कपड़े भी फाड़ने लगा और गन्दी नियत से बहुत ही गलत व्यवहार किया. जिससे मै बहुत ही ज्यादा डर गयी. उसी समय राह चलने वालों ने अविनाश शर्मा को गाली देकर भगाया. मै दहशत की वजह से घर वापस चली आयी.
22 अप्रेल 2025 को रात में मेरे मौसी के लड़का को अविनाश ने अपने भाई अभिजीत शर्मा और प्रसन्न शर्मा के द्वारा मारने के लिए भेजा था और 24 अप्रेल 2025 के सुबह करीब 3:40 बजे मेरे रिश्तेदार के घर के यहां अपने अन्य 10-12 साथियो के साथ हथियार लेकर दरवाजे को जोर-जोर से ठोककर गंदी-गंदी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर चला गया.
इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 211/2025 धारा 74, 79, 296, 115(2), 351(2), 333 बीएनएस दर्ज कर आरोपी अविनाश शर्मा को 29 अप्रेल 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में अदालत रवाना किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
1. अविनाश शर्मा पिता राजेश शर्मा उम्र 26 साल साकिन वार्ड नंबर 10 ब्राम्हण पारा आरंग जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



