खाद की कमी से भड़के किसानों का जमकर हल्लाबोल, मुख्य मार्ग को जाम कर किया हंगामा, आवागमन रहा बाधित, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

Farmers, enraged by the shortage of fertilizer, created a ruckus, blocking the main road, disrupting traffic, and leveling serious allegations against the administration.

खाद की कमी से भड़के किसानों का जमकर हल्लाबोल, मुख्य मार्ग को जाम कर किया हंगामा, आवागमन रहा बाधित, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

बेमेतरा : रबी सीजन की शुरुआत में ही खाद की कमी के कारण किसान परेशान हैं. वहीं आज खाती सहकारी समिति में खाद वितरण में अनियमितता और कमी के आरोप लगाते हुए किसानों ने जोरदार हंगामा करते हुए बेमेतरा-थान खम्हरिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. जिससे करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा. प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाइश देकर हालात को कंट्रोल किया.
किसानों का कहना है कि रबी सीजन के लिए समिति में आज यूरिया और डीएपी खाद वितरण को लेकर किसानों को बुलाया गया था. इसके लिए पहले ही किसानों से ऋण पुस्तिका जमा कराई गई थी. लेकिन बाद में जिन्होंने जमा किया था. उन्हें ही खाद वितरण कर दिया गया. इससे खाद का स्टॉक खत्म हो गया और खाद लेने पहुंचे किसानों को खाद नहीं मिला.इस वजह से किसान नाराज हो गए और कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.
किसानों ने प्रबंधक और खाद वितरण कर रहे कर्मचारियों पर लेनदेन कर खाद वितरण करने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की. साथ ही समय पर खाद उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t