हिट एंड रन का मामला, घायलों की मदद कर रहे लोगों पर चढ़ाई गाड़ी; 2 की मौत, 4 घायल, पुलिस ने परमेश्वर को किया गिरफ्तार
Hit and run case, car ran over people helping the injured; 2 dead, 4 injured, police arrested Parmeshwar
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला में भीषण सड़क हादसा हो गया. गंभीर रुप से घायल लोगों की मदद कर रहे राहगीरों और पुलिसकर्मी को रौंद कर फरार हुए आरोपी वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल यह पूरा मामला पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमी-गिर्रा मार्ग का है.
मिली जानकारी मुताबिक कुसमी-गिर्रा सड़क मार्ग पर रात 10 बजे एक सड़क हादसे की खबर मिलने पर थाना पलारी की टीम मौके पर पहुंची थी. वहां मौजूद दो घायल लोगों की मदद के लिए पुलिसकर्मी और अन्य लोग उन्हें वाहन में बैठाकर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे. तभी पलारी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक क्रूजर फोर्स वाहन नम्बर CG22 U 0958 ने लापरवाहीपूर्वक लोगों को रौंद दिया.
हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर हो गई मौत
इस हादसे में सोनू चौहान की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अश्वनी पांडेय और अन्य लोग घायल हो गए. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में फौरन कार्रवाई करते हुए पलारी थाना पुलिस ने आरोपी वाहन चालक परमेश्वर कुर्रे ग्राम ग़बोद थाना पलारी को हिरासत में लिया.
पूछताछ में आरोपी ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने की बात कबूल की है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी परमेश्वर कुर्रे उम्र 45 साल के खिलाफ अपराध क्रमांक 143/2025 के तहत धारा 281, 125(ए), 105 बीएनएस और 184 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया गया. पुलिस ने ओवरस्पीडिंग और नशे में ड्राइविंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



