गरियाबंद में सड़क पर युवकों से मारपीट कर मोबाइल लूट, पीड़ितों ने भागकर बचाई जान, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, तलाश जारी
In Gariaband, youths were assaulted on the road and their mobile phones were stolen. The victims escaped and saved their lives. Two accused were arrested within 24 hours, one is absconding and the search continues.
गरियाबंद : सिटी कोतवाली पुलिस ने मोबाइल लूट की वारदात का खुलासा करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. लूट की इस घटना में कुल तीन आरोपी शामिल थे. जिनमें से दो को पुलिस ने पकड़ लिया है. जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ प्रार्थी ने 5 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे अपने साथी के साथ ग्राम कोचबाय से मोटरसाइकिल से कोकड़ी स्थित मोबाइल दुकान में मोबाइल रिपेयर कराने गया था. मोबाइल बनवाने के बाद दोनों पेट्रोल पंप की तरफ जा रहे थे. रास्ते में ऑटो पार्ट्स दुकान के पास मोटरसाइकिल का साइड स्टैंड का स्प्रिंग निकल जाने की वजह से वे गाड़ी ठीक कर रहे थे.
इसी दौरान डाकबंगला पारा निवासी फलेश्वर उर्फ ननचू बघेल अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और तीनों ने मिलकर लूट की नीयत से गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी और उसके साथी के साथ मारपीट शुरु कर दी. मारपीट के दौरान आरोपियों ने दोनों युवकों को डराकर उनके पास से पोको और रियलमी कंपनी के दो मोबाइल फोन लूट लिए और मौके से फरार हो गए.
घटना की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली गरियाबंद में धारा 296, 115(2), 3(5), 309 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई. पुलिस ने मुख्य आरोपी फलेश्वर उर्फ ननचू बघेल उम्र 27 साल को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें उसने अपने साथियों राजेश साहनी और नदू के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना कबूल किया.
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए. पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने फलेश्वर उर्फ ननचू बघेल उम्र 27 साल निवासी वार्ड नंबर 08 डाकबंगला गरियाबंद और राजेश साहनी उम्र 23 साल निवासी वार्ड नंबर 2 संतोषी मंदिर के पीछे गरियाबंद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
पुलिस के मुताबिक इस मामले में शामिल तीसरा आरोपी फिलहाल फरार है. जिसकी तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
गिरफ्तार आरोपी:
फलेश्वर उर्फ ननचू बघेल उम्र 27 साल निवासी वार्ड नं. 8 डाकबंगला, गरियाबंद
राजेश साहनी उम्र 23 साल निवासी वार्ड नं. 02 संतोषी मंदिर के पीछे, गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



