धान में रेत मिलाकर हेराफेरी कर गबन करने वाला खरीदी केन्द्र प्रभारी लीलाराम सेन के खिलाफ सख्त एक्शन, जिला प्रशासन ने किया बर्खास्त
Strict action taken against procurement center in-charge Lila Ram Sen, who embezzled paddy by mixing sand in it, district administration dismissed him
बलौदाबाजार : धान में रेत मिलाकर व्यक्तिगत लाभ के नीयत से हेराफेरी कर गबन करने के मामले में जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए खरीदी केंद्र प्रभारी को बर्खास्त कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित निपनिया के धान उपार्जन केन्द्र निपनिया में उपार्जित धान के बोरों में रेत, कंकड़ धूल-मिट्टी मिलाने संबंधी वायरल वीडियो की जांच कर संयुक्त जांच दल ने 8 मार्च को प्रतिवेदन पेश किया था. जांच में धान उपार्जन केन्द्र निपनिया के भौतिक सत्यापन में 137.20 क्विंटल धान ज्यादा पाया गया था.
जांच रिपोर्ट में बताया गया था कि धान खरीदी प्रभारी लीलाराम सेन द्वारा हमालों के जरिए से करीब 5300 कट्टों में 2 से 3 किलोग्राम रेत मिलाया गया है और मिलाए गए रेत के बराबर करीब 132 क्विंटल धान का व्यक्तिगत लाभ के नियत से हेराफेरी कर गबन किया गया.
प्रतिवेदन में उल्लेखित तथ्यों के आधार पर उपायुक्त सहकारिता ने उपार्जन केन्द्र निपनिया के धान खरीदी प्रभारी लीलाराम सेन को सेवा से अलग करने की कार्रवाई के लिए अनुशंसा प्राधिकृत अधिकारी से की. प्राधिकृत अधिकारी द्वारा उपरोक्त कृत्य के लिए धान खरीदी प्रभारी लीलाराम सेन की सेवा से अलग करने की कार्रवाई गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



