जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार, युवती के गुप्तांग में डंडा डालकर उतारा मौत के घाट, सौतन ने खोली पोल
A woman was murdered on suspicion of witchcraft, four accused including her husband were arrested, a young woman was stabbed to death by a stick inserted into her private parts, and her co-wife exposed the truth.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुरमें अंधविश्वास के चलते एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जादू-टोना के शक में कुछ लोगों ने महिला पर हमला कर उसकी हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. यह मामला सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गट्टी महुआ का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 6 मार्च 2026 को मृतका मृतका गोईदी बाई उम्र 48 साल पति ठूपन राम, निवासी ग्राम गट्टी महुआ के भाई सहलू राम उम्र 30 साल ने थाना सन्ना ने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बहन अपने घर में मृत हालत में पड़ी हुई है.
इस खबर के मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु की. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जहां मृतका के शरीर और आसपास खून के निशान मिले. साथ ही मृतका के गुप्तांग में गंभीर चोट के निशान पाए गए. प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया. डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट में मृतका की मौत कठोर और भोंथरी वस्तु से गुप्तांग में गंभीर चोट पहुंचने के कारण (Homicidal) होना बताया गया. इसके बाद थाना सन्ना में बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई.
जांच के दौरान गवाहों के बयान और पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ. पूछताछ में आरोपी फुला बाई, जो मृतका की सौतन है. उसने बताया कि 5 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे घर में उसका और गोईदी बाई का विवाद हो गया था. जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट भी हुई. इसके बाद वह और उसका पति ठूपन राम खेत की तरफ़ चले गए. जहां सुनील राम उम्र 23 साल और उसकी पत्नी सुरन्ती बाई उम्र 22 साल एक झोपड़ी में बैठे थे. कुछ समय बाद गोईदी बाई भी बर्तन धोने के लिए उसी तरफ जा रही थी. इसी दौरान आरोपी ठूपन राम उसे बहला-फुसलाकर झोपड़ी में ले गया, जहां चारों ने मिलकर हड़िया पी. इसी दौरान सुनील राम ने आरोप लगाया कि उसके घर में बच्चा नहीं होने और उसके पिता को कैंसर होने के पीछे गोईदी बाई द्वारा जादू-टोना करना वजह है.
इसी शक के चलते सुनील राम ने मृतका के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया. इसके बाद ठूपन राम और फुला बाई ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए. वहीं सुरन्ती बाई के कहने पर सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर लकड़ी का डंडा मृतका के गुप्तांग में डाल दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपियों ने शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया और ऊपर से कंबल ढंक दिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी जब्त कर लिया है.
इस मामले में पुख्ता सबूत मिलने और आरोपियों द्वारा जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने ठूपन राम उम्र 45 साल, फुला बाई उम्र 48 साल, सुनील राम उम्र 23 साल और सुरन्ती बाई उम्र 22 साल निवासी ग्राम गट्टी महुआ को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
आरोपी
ठूपन राम उम्र 45 साल निवासी गट्टी महुआ थाना सन्ना जिला जशपुर
फुला बाई उम्र 48 साल निवासी गट्टी महुआ थाना सन्ना जिला जशपुर
सुनील राम उम्र 23 साल निवासी गट्टी महुआ थाना सन्ना जिला जशपुर
सुरन्ती बाई उम्र 22 साल निवासी गट्टी महुआ थाना सन्ना जिला जशपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



