रायपुर में बुजुर्ग के पास से गौ-मांस पकड़ाया, बोरी में बांधकर घर ले जाने के दौरान गौ-रक्षकों ने रोका, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, ग्रामीणों में आक्रोश
In Raipur, cow meat was seized from an elderly person, cow protectors stopped him while taking it home after tying it in a sack, case registered against the accused, anger among villagers.
रायपुर/मंदिर हसौद : राजधानी के मंदिरहसौद थाना इलाके में पुलिस ने गौमांस पकड़ा है. शहर में पहले भी भारी तादाद में गौमाता की हत्या कर उसका गौमांस बेचने के मामलें में हिंदू संगठन के लोगों ने भारी विरोध करते हुए पुलिस की कार्रवाई में मदद की है. एक बार फिर आज मंदिरहसौद के एक गांव में ग्रामीणों ने एक आरोपी को मरी हुई गाय के मांस को काटकर ले जाते हुए पकड़ा जिसके बाद वहां ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब 5 बजे कोमल मेहर नाम का बुजुर्ग अपनी साइकिल में गौ मांस लेकर जा रहा था. गांव वालों को इसकी भनक लग गई. जिसके बाद मौके में गौ-सेवकों ने पहुंचकर व्यक्ति को पकड़ लिया. पुलिस को इसकी खबर मिलते ही कोमल को थाने लाया गया.
बोरी में करीब 25 किलो मांस था.
मामलें में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर ने बताया है कि ग्रामीणों ने एक युवक को गौमांस के साथ पकड़ा और पुलिस को सुपुर्द कर दिया. मामलें में जांच और पूछताछ जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



