मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ श्रमिक संगठनों ने किया जंगी प्रदर्शन, 9 जुलाई को होगी राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल
Labor organizations staged a fierce protest against the policies of the Modi government, a nationwide general strike will be held on July 9
रायपुर : देश की 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र फेडरेशनों के संयुक्त मंच द्वारा श्रम कानूनों में बदलावों, निजीकरण व अन्य मुद्दों पर जारी संघर्ष की कड़ी में देश भर में विरोध दिवस मनाया गया. छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बीमा कर्मियों के अलावा अन्य श्रमिक संगठनों ने भी प्रदर्शन किया.
रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाइज यूनियन द्वारा इस मौके पर एल आई सी के रायपुर मंडल कार्यालय सहित सभी 16 शाखा कार्यालयों के सामने भोजनावकाश के दौरान प्रदर्शन कर सभाएं ली गई. इसके जरिए केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित बीमा संशोधन अधिनियम का विरोध करते हुए एल आई सी में तृतीय और चतुर्थ संवर्ग में फौरन नई भर्ती करने और बीमा प्रीमियमों से जी एस टी हटाए जाने की मांग पर 9 जुलाई की हड़ताल को पुरजोर तरीके से कामयाब बनाने का आव्हान किया गया.
इसी कड़ी में एल आई सी मंडल कार्यालय पर आयोजित प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के महासचिव काम. धर्मराज महापात्र ने कहा कि पहले यह हड़ताल 20 मई को होनेवाली थी. लेकिन युद्ध के माहौल में इसे 9 जुलाई के लिए बढ़ा दिया गया. उन्होंने कहा कि एल आई सी के शेयरों को पुनः विनियोजित किये जाने के कदमों का हम कड़ा विरोध करते है. इसी तरह प्रस्तावित बीमा संशोधन अधिनियम के जरिए कंपोजिट लाईसेंस जैसे कदम राष्ट्रीयकृत बीमा उद्योग के लिए विनाशकारी साबित होंगे.
काम. महापात्र ने राष्ट्रीयकृत बीमा उद्योग में बढ़ते व्यवसाय और लगातार जारी सेवानिवृत्तियों के मद्देनजर फौरन तृतीय और चतुर्थ संवर्ग में नई भर्ती की मांग की. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों पर कार्य का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है. उन्होंने बीमा कर्मचारियों सहित सभी कर्मचारियों व श्रमिकों से आव्हान किया कि 26000 रुपया न्यूनतम वेतन, सरकारी क्षेत्रों में नई भर्ती आरम्भ करने, ठेकाकरण और आउट सोर्सिंग पर रोक लगाने, समान कार्य का समान वेतन प्रदान करने, अंधाधुंध निजीकरण रोकने, चारों श्रम संहिताओं को फौरन केंसल करने, नई पेंशन योजना खतम कर पुरानी पेंशन बहाल करने, महंगाई पर रोक लगाने, किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य प्रदान करने, बीमा प्रीमियमों से जी एस टी वापस लेने जैसे मुद्दों पर आयोजित होनेवाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल हो.
इस प्रदर्शन को रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाइज यूनियन के महासचिव का. सुरेंद्र शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि चार श्रम संहिताओं को थोपे जाने का मतलब देश के श्रमिकों के सारे अधिकार खत्म कर उनको ग़ुलामी की जिंदगी में धकेलना है.l इन श्रम संहिताओं को लागू कर देने से श्रमिकों वेतन, पेंशन, बोनस, अवकाश, काम के निर्धारित घंटे, चिकित्सा लाभ जैसे परिभाषित अधिकार खत्म हो जाएंगे और श्रमिकों को पूरी तरह मालिकों की दया पर छोड़ दिया जाएगा. देश भर में इन सुधारों का तीखा विरोध जारी है. सभा की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष का. राजेश पराते द्वारा की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



