भाजपा शासन में कांग्रेसी नेता भूतपर्व नगर पालिका के उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान बने हज कमेटी के अध्यक्ष, शुभचिंतकों ने किया खुशी का इजहार

In BJP rule, Congress leader and Vice President of Bhootparv Nagar Palika Mohammad Imran became the Chairman of Haj Committee, well-wishers expressed happiness

भाजपा शासन में कांग्रेसी नेता भूतपर्व नगर पालिका के उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान बने हज कमेटी के अध्यक्ष, शुभचिंतकों ने किया खुशी का इजहार

रायपुर : छत्तीसगढ़ मुस्लिम समाज के सर्वाधिक प्रतिष्ठित हज कम कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मोहम्मद इमरान अध्यक्ष चुने गए. हज कमेटी कार्यालय में दोपहर सम्पन्न हुए चुनाव में उन्होंनें अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 2 मतो से हराकर जीत हासिल की.
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर कार्यालय भवन में चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी दशस्थ लाल साहू ने प्रारंभकी जिसमें मोहम्मद इमरान और मकबूल खान के बीच सदस्यों ने मतदान का प्रयोग किया. जिसमें मोहम्मद इमरान ने दो मतो से विजय हासिल की. दोंनो ही प्रत्याशियों के एक-एक मत अवैध पाए गए.
छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय मोहम्मद इमरान 1984-85 व 1985-86 में शासकीय महा विद्यालय के अध्यक्ष रहे तथा 1994 से 3 दशक तक 1994, 1999, 2004, 2009, 2014, 2019 में लगातर 6 बार पार्षद रहते हुए लगातार 4 बार नगर पालिका के उपाध्यक्ष भी रहे हैं और वर्तमान में मुस्लिम जमात अकलतरा के अध्यक्ष और छत्तीसगढ कांग्रेस पिछडा वर्ग विभाग के महामंत्री हैं. उन्होंने अपनी जीत का श्रेय पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, पूर्व अध्यक्ष असलम खान और रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर एजार ढेबर को दिया है. पार्षद शेख मुशीर, युवा कांग्रेस के मोहम्मद अज़हर, आसिफ़ ख़ान, मीडिया प्रभारी सैय्यद शफीक, क़ाज़ी ए छत्तीसगढ़ हज़रत मौलाना सैय्यद रईस अशरफ, नायब क़ाज़ी मुफ़्ती ग़ुलाम किबरिया मिस्बाही. शहज़ादा क़ाज़ी छत्तीसगढ़ सय्यद मसूद अशरफ अशरफी, शहज़ादा क़ाज़ी छत्तीसगढ़ मौलाना सैय्यद मोहम्मद अशरफ अशरफी जिलानी, मोहम्मद ताहिर, कामरान अंसारी (पुर्व पार्षद) करीम ख़ान (छोटू भाई) ग़ुलाम शकील रज़ा, शाहबाज ख़ान, वसीम मुसा, इरफान क़ुरैशी इमरान ख़ान मोहम्मद रियाज, शेख नोशद, ज़ुबैर रज़ा दानिश अली और साथ उनके अध्यक्ष चुने जाने की ख़बर पहुँचते ही उनके मित्रों और शुभचिंतकों ने आतिशबाज़ी कर ख़ुशी का इजहार किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB