मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और परिवार को सरेआम मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस ने आरोपी रविन्द्र को किया गिरफ्तार

Minister Laxmi Rajwada and family received death threats in public, uproar ensued, police arrested accused Ravindra

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और परिवार को सरेआम मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस ने आरोपी रविन्द्र को किया गिरफ्तार

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके परिवार को घोटाले में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वही अब इस मामले से प्रदेश में राजनीति गरमा गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मामला 21 अगस्त की शाम को भटगांव विधानसभा के ग्राम कसकेला का बताया जा रहा है. कसकेला के रहने वाले रवि यादव ने भटगांव थाने में लिखित शिकायत किया  कि उसी के गांव रहने वाले रविन्द्र यादव ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके परिवार के घोटाले में फंसाने और सामने आने पर जान से मारने की धमकी दिया. भटगांव पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी रविन्द्र यादव को गिरफ्तार लिया है.
लक्ष्मी राजवाड़े के पास महिला एवं बाल विकास मंत्रालय है. वह सूरजपुर जिले के भटगांव से विधायक हैं. 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी पारसनाथ राजवाड़े को हराकर जीत हासिल की थी. उनका जन्म 1992 में हुआ था. लक्ष्मी राजवाड़े वर्तमान केबिनेट में सबसे कम उम्र की मंत्री हैं. वह पहली बार की विधायक हैं. जिन्हें पहली ही बार में मंत्री पद मिला है. वह ओबीसी वर्ग से आती हैं. विधायक बनने से पहले वह महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भी थीं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t