टांगी की बेट से पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, दो दिनों से जंगल में छिपे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
The accused was beaten to death with a sickle; the police arrested the accused who had been hiding in the forest for two days and sent him behind bars.
रायगढ़ : आरोपी ने 16 नवंबर की रात पारिवारिक विवाद के दौरान अपनी पत्नी अमासो अगरिया की हत्या कर दी थी. इस मामले में लैलूंगा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो दिनों से जंगल में छिपे फरार आरोपी आलाप अगरिया को तोलगे जंगल से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया. यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 नवंबर को थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को खबर मिली कि ग्राम तोलगे निवासी अमासो अगरिया उम्र 30 साल की हत्या उसके पति आलाप अगरिया उम्र 32 साल ने कर दी है. खबर मिलते ही थाना प्रभारी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे.
वहां स्थानीय निवासी चैतन प्रसाद भुईहर ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी. पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरु कर दी. कत्ल के बाद से आरोपी जंगल में छिपा हुआ था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिरों की मदद ली. मुखबिर से खबर मिली कि आरोपी तोलगे के जंगल में देखा गया है.
इसके बाद थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया और आरोपी को धर दबोचा. पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी को टांगी के बेंट से मारकर हत्या की. पुलिस ने आरोपी के मेमोरण्डम पर टांगी का बेंट और वारदात के समय पहना लुंगी जब्त किया. इस मामले में थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 299/2025, धारा 103(1) बीएनएस में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
एसपी दिव्यांग पटेल, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में यह गिरफ्तारी संभव हो सकी. इस ऑपरेशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक डीपी चौहान, आरक्षक गोविंद बनर्जी, राजू तिग्गा और चमार साय ने सक्रिय भूमिका निभाई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



