बाराती कार भीषण हादसे का शिकार, पेड़ से टकराई शादी से लौट रही दुल्हे की अर्टिका, दुल्हा-दुल्हन, पिता समेत रिश्तेदार घायल
The wedding party car met with a horrific accident, the groom's Artica returning from the wedding collided with a tree, the groom, bride, father and relatives were injured
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : शादी से लौट रही दुल्हे की कार भीषण हादसे का शिकार हो गयी. हादसे में दुल्हा, दुल्हन सहित कई लोगों की हालत नाजुक है. घटना गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना अंतर्गत कोदवाही गांव के मुख्य मार्ग की है.
मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के कोतमा के लोहासुर से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के घुटकू नवापारा आई बारात देर रात वापस लौट रही थी. लौटते समय कार चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई. कोदवाही गांव के पास बारातियों से भरी अर्टिका कार वाहन अनियंत्रित होक सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई. जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
हादसे में दूल्हा अरविंद कुमार महरा, दुल्हन आरती बाई, सहबाला दिलीप महरा, दूल्हे के पिता घासीराम और वाहन चालक को चोटें आई हैं. इनमें से दूल्हा, दुल्हन, दिलीप महरा और वाहन चालक को गंभीर चोटें आई हैं. जबकि दूल्हे के पिता घासीराम और कार के ड्राइवर को भी चोट लगी है. चारों लोगों को इलाज के बाद बिलासपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
हादसे के बाद परिवार में दुख: इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है. पुलिस की टीम भी इस केस की जांच करेगी. इस घटना से शादी वाले घर में मातम पसर गया है. दूल्हा, दुल्हन के साथ साथ दूल्हे के पिता और उनके और रिश्तेदार भी हादसे का शिकार हो गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



