रायपुर में मेडिकल एडमिशन के नाम पर छात्रा से 5 लाख की ठगी, आरोपी डॉक्टर किशानु दास गिरफ्तार, MBBS की पढ़ाई के लिए दाखिला का झांसा

In Raipur, a student was cheated of Rs 5 lakh in the name of medical admission, accused doctor Kishanu Das arrested, on the pretext of admission for MBBS studies

रायपुर में मेडिकल एडमिशन के नाम पर छात्रा से 5 लाख की ठगी, आरोपी डॉक्टर किशानु दास गिरफ्तार, MBBS की पढ़ाई के लिए दाखिला का झांसा

रायपुर : राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मेडिकल एडमिशन के नाम पर छात्रा से 5 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. ठगी की शिकार छात्रा की पढ़ाई बीच में ही रुक गई है. वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सुब्रतो मुखर्जी उम्र 49 साल निजी कंपनी में नौकरी करते हैं. उनकी बेटी आयुषी मुखर्जी वर्ष 2023 में नीट की तैयारी कर रही थी. काउंसलिंग के दौरान वे बिलासपुर के होम्योपैथिक डॉक्टर किशानु दास के संपर्क में आए. किशानु ने खुद को मेडिकल एडमिशन में गाइडेंस देने वाला बताया और पश्चिम बंगाल स्थित जेएमएन मेडिकल कॉलेज में कम फीस पर दाखिला दिलाने का दावा किया.
कॉलेज की असली फीस 86 लाख रुपये थी. लेकिन किशानु ने इसे 48 लाख रुपये में एडमिशन कराने का झांसा दिया. जिसके बाद सुब्रतो ने किशानु की बातों पर भरोसा कर लिया और एडवांस पांच लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया. इसके बाद वे अपनी बेटी को लेकर पश्चिम बंगाल पहुंचे और जेएमएन मेडिकल कॉलेज में दाखिला भी करा दिया. लेकिन कॉलेज में दाखिले के बाद सच्चाई सामने आई.
एडमिशन होने से पहले आरोपी ने प्रार्थी को यह बताया कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा ट्यूशन फीस 86 लाख रुपए और हॉस्टल फीस 48 लाख बताएंगे तो उसमें हस्ताक्षर कर देना. जिसे मैं एडमिशन के बाद 48 लाख रुपए करवा दूंगा. प्रार्थी ने नवंबर 2023 से नवंबर 2024 तक कुल 36 लाख रुपए का भुगतान कर दिया. बाकी 12 लाख रुपए का भुगतान साढ़े तीन साल में करना बाकी रह गया था। लेकिन आरोपी ने कॉलेज से 48 लाख रुपए की देय राशि नहीं करवा पाया.
प्रबंधन ने पूरी फीस की मांग की और एक कानूनी बांड पर भी दस्तखत करवा लिया था. लेकिन कॉलेज ने फीस की बाकी रकम की मांग की जो देना परिवार के लिए संभव नहीं था. फीस नहीं चुकाने पर छात्रा आयुषी को परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं दी गई. जिससे अब उसकी आगे की पढ़ाई भी रुक गई है.
जिसके बाद परेशान होकर सुब्रतो मुखर्जी ने रायपुर पुलिस से मामले की शिकायत की. जिस पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी डॉक्टर किशानु दास को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पुरानी बस्ती थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ठगी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. इस पूरे मामले पर कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी की जाएगी. मामले की जांच जारी है.
आरोपी 
आरोपी किसानू दास उम्र 33 साल निवासी ताल मघा गांव थाना बनगांव गायघटा, पश्चिम बंगाल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB