कानून की धज्जियां उड़ाते हुए युवक ने खुले आम गाली-गलौज कर निकाला चाकू, वीडियो वायरल, पुलिस ने निकाल दी भाईगिरी, बदमाश गिरफ्तार

The young man broke the law and took out a knife while abusing in public, the video went viral, the police took out the brawl, the miscreant was arrested

कानून की धज्जियां उड़ाते हुए युवक ने खुले आम गाली-गलौज कर निकाला चाकू, वीडियो वायरल, पुलिस ने निकाल दी भाईगिरी, बदमाश गिरफ्तार

कांकेर : शहर में नशे के खिलाफ जारी पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन के बाद भी नशेड़ियों की हेकड़ी कम होने का नाम नहीं ले रही है. ऐसा ही एक वीडियो बीती रात सोशल मीडिया में वायरल हुआ. जिसमें एक नशेड़ी युवक हाथ में चाकू लिए बीच शहर मरीन ड्राइव में गाली-गलौज करता दिख रहा था. लेकिन जैसे ही वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया पुलिस ने उसकी भाईगिरी निकाल दी. आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद युवक उसी जगह पर उठक बैठक करता हुआ और माफी मांगता नजर आ रहा है. साथ ही पुलिस को अपराधियों का बाप बता रहा है.
आपको बता दें बीते 1 हफ्ते में पुलिस ने शहर में नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लिया है और 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की है. लेकिन उसके बाद भी नशेड़ी खुलेआम आतंक मचाने दिख जा रहे है. मालूम हो कि 26 जुलाई को नशे की वजह से ही दो गुटों में हुए विवाद के बाद एक युवक की हत्या हो गई थी. जिसके बाद पुलिस के द्वारा स्पेशल टीम बनाकर नशे के खिलाफ अभियान चला रखा है.
एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. और उसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है. उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है और आगे भी इसी तरह कार्यवाही की जाएगी और आतंक मचाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

https://www.youtube.com/shorts/piVI_qJHOfQ