खेत बेचने को लेकर हुआ विवाद, छोटे भाई पर किया कुल्हाड़ी से सिर पर जानलेवा हमला, किया घायल, पुलिस कर रही मामले की जांच

There was a dispute over selling the farm, a deadly attack was made on the head of the younger brother with an axe, he was injured, police is investigating the matter

खेत बेचने को लेकर हुआ विवाद, छोटे भाई पर किया कुल्हाड़ी से सिर पर जानलेवा हमला, किया घायल, पुलिस कर रही मामले की जांच

बिलासपुर/पचपेड़ी : बिलासपुर जिले में थाना पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम विद्याडीह टांगर में पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया. यह वारदात  17 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे की है. खेत बेचने के विवाद को लेकर प्रहलाद दिनकर ने अपने छोटे भाई समेलाल दिनकर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी समेलाल दिनकर ग्राम विद्याडीह टांगर में खेती-किसानी करता है. उसका अपने बड़े भाई प्रहलाद दिनकर से 52 डिसमिल जमीन को लेकर पिछले कई साल से विवाद चल रहा है. घटना के दिन प्रहलाद समेलाल के घर के सामने आकर जमीन बेचने के लिए दस्तखत करने का दबाव बना रहा था. जब समेलाल ने दस्तखत करने से मना किया तो प्रहलाद ने उसे अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ मुक्कों से मारपीट शुरु कर दी.
मारपीट के दौरान प्रहलाद ने अपने पास रखी कुल्हाड़ी से समेलाल के सिर पर वारकर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा. शोर सुनकर समेलाल की पत्नी चन्द्रकला दिनकर मौके पर पहुंची और बीच-बचाव किया.
घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक इलाज के लिए मस्तुरी सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल बिलासपुर और फिर सिम्स रेफर किया गया. घायल समेलाल ने 18 जुलाई को पचपेड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रहलाद दिनकर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1), 296 और 351(2) के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB