नदी में दर्दनाक हादसा, सहेलियों के साथ नहाने गई मासूम बच्ची की डूबने से मौत, युवकों ने लगाई छलांग, लेकिन नहीं बची जान, परिवार में पसरा मातम

Tragic accident in the river: Innocent girl drowned while bathing with her friends; young men jumped in but could not save her life; family mourns.

नदी में दर्दनाक हादसा, सहेलियों के साथ नहाने गई मासूम बच्ची की डूबने से मौत, युवकों ने लगाई छलांग, लेकिन नहीं बची जान, परिवार में पसरा मातम

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में 8 साल की मासूम बच्ची की केलो नदी में डूबने से मौत हो गई. जब आसपास के लोगों को मामले की जानकारी हुई. तो उसके शव को पानी से बाहर निकला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के समलाई मंदिर घाट के पास का है.
मिली जानकारी के मुताबिक जोगीडीपा निवासी सीता सारथी उम्र 8 साल शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी 2-3 सहेलियों के साथ नहाने के लिए केलो नदी गई थी. नहाने के दौरान सीता अचानक गहरे पानी में चली गई और बाहर नहीं निकल सकी.
उसकी सहेलियों ने जब यह देखा। तो चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय युवकों ने बच्ची को बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई। लेकिन वह नजर नहीं आई. इसी बीच पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरु किया गया. करीब आधे घंटे की तलाश के बाद बच्ची का शव पानी से बरामद किया गया. पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने सीता को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया घटना का हाल
स्थानीय युवक प्रशांत सोनी ने बताया कि नदी से चीखने की आवाज सुनकर हम लोग मौके पर पहुंचे. नदी में छलांग लगाकर बच्ची को खोजने की कोशिश की. लेकिन आधे घंटे तक नहीं मिली. बाद में पुलिस और गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया गया. तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t