मंदिर में बैठकर मोबाईल फोन पर गेम खेल रहे दो भाइयों पर नशे में धुत युवक ने किया चाकू से हमला, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

Two brothers playing games on their mobile phones in a temple were attacked with a knife by a drunk youth; the cause is unknown; police are investigating.

मंदिर में बैठकर मोबाईल फोन पर गेम खेल रहे दो भाइयों पर नशे में धुत युवक ने किया चाकू से हमला, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिले के बाजार पारा बम्हनीडीह में मंदिर के पास बैठकर गेम खेल रहे दो सगे भाई शिव सोनी उम्र 17 साल और शिवम सोनी उम्र 16 साल पर नशे में धुत युवक जागेश्वर ने ताबड़तोड़ हमला किया. जिसमें दोनों भाई गंभीर रुप से घायल हो गए. जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर भेजा गया. यह मामला बम्हनीडीह थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी मुताबिक दो भाई शिव और शिवम सोनी पास के मंदिर में बैठकर मोबाईल फोन पर गेम खेल रहे थे. इस बीच युवक जागेश्वर महंत आया और कुछ कहे बिना ही अपने पास रखे चाकू से दोनों भाईयों पर हमला कर दिया. जिससे दोनों को संभालने का मौका नहीं मिला. जिसमें शिवम के पेट ओर हाथ और शिव के हाथों में गंभीर चोट आई है. शिवम की पेट के अंदर चाकू घुसने से हालत नाजुक हैं. दोनों भाईयों का जिला अस्पताल जांजगीर में प्राथमिक उपचार के बाद बिलापसुर रेफर किया गया है.
एसडीओपी यदुमणि सिदार ने कहा कि आरोपी जागेश्वर महंत वारदात के बाद फरार हो गया था. उसे पुलिस हिरासत में लिया गया है. किस वजह से वारदात को अंजाम दिया है अभी अज्ञात है. पूछताछ की जा रही है. जुर्म दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t