अंतर्जातीय विवाह के लिए मजबूर होकर जाना पड़ा थाने, पुलिस थाना परिसर से नए जीवन की शुरुआत, दो प्रेमी जोड़ों ने रचाई अनोखी शादी

Two couples were forced to go to the police station for an inter-caste marriage, starting a new life on the police station premises, and having a unique wedding.

अंतर्जातीय विवाह के लिए मजबूर होकर जाना पड़ा थाने, पुलिस थाना परिसर से नए जीवन की शुरुआत, दो प्रेमी जोड़ों ने रचाई अनोखी शादी

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से एक अनोखा मामला सामने आया. पत्थलगांव थाना परिसर में सोमवार को दो प्रेमी जोड़ों ने थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में विधिवत तरीके से शादी की रस्में निभाईं. दूल्हा-दुल्हन ने पहले सात फेरे लिए. इसके बाद दुल्हन की मांग में सिन्दूर भरा. यह दृश्य वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया.
मिली जानकरी के मुताबिक दोनों प्रेमी जोड़े अलग-अलग जाति से ताल्लुक रखते थे. जिसकी वजह से उन्हें परिजनों के विरोध और सामाजिक दबाव का सामना करना पड़ रहा था. इसके बावजूद उन्होंने अपने प्रेम और विश्वास को प्राथमिकता देते हुए विवाह का फैसला लिया.  प्रेमी युगल को शादी से पहले परिजनों के विरोध और झूमा-झटकी का भी सामना करना पड़ा और समाज की बाधाओं को पीछे छोड़ दिया.
लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक-दूसरे के साथ वैवाहिक जीवन जीने का फैसला किया. वहीं दूसरे प्रेमी युगल करीब एक साल से प्रेम संबंध में था. बालिग होने के चलते उन्होंने थाना पत्थलगांव में आवेदन देकर सुरक्षा और विवाह की अनुमति मांगी थी.
इस अनोखी शादी के दौरान पुलिसकर्मी भी गवाह बने. थाना परिसर में मौजूद लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया. अमाकानी निवासी पल्लवी मरकाम ने गोढ़ीकला निवासी निर्मल लहरे से विवाह किया. वहीं प्रेमनगर निवासी रानुराधा नामदेव ने रामकुमार विश्वकर्मा के साथ जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB