वाहन पलटने से 2 लोगों की गई जान, कई घायल, इधर ओवरटेक के दौरान बाइक सवार दंपति की ट्रैक्टर व ट्रक से टक्कर, पत्नी की मौत

Two people died and several others were injured when a vehicle overturned. Meanwhile, a couple on a bike collided with a tractor and a truck while overtaking, resulting in the death of the wife.

वाहन पलटने से 2 लोगों की गई जान, कई घायल, इधर ओवरटेक के दौरान बाइक सवार दंपति की ट्रैक्टर व ट्रक से टक्कर, पत्नी की मौत

वाहन पलटने से 2 लोगों की गई जान, कई घायल

कांकेर : कांकेर जिले के नेशनल हाइवे 30 पर बुधवार को सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में जा गिरी. दर्दनाक हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई. हादसा कोतवाली थाना इलाके के कुलगांव के पास हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे-30 पर कुलगांव के पास तेज रफ्तार से जा रही एक क्रूजर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, अन्य घायल यात्रियों को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया.
खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने मृतकों के शव बरामद कर पंचनामा किया। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. क्रूजर वाहन में सवार 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए. सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. हादसे के कारणों की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

ओवरटेक के दौरान बाइक सवार दंपति की ट्रैक्टर व ट्रक से टक्कर, पत्नी की मौत

बालोद : बालोद जिले में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति में से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पति गंभीर रुप से घायल हो गया. यह हादसा बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत झलमला-धमतरी 930 मुख्य मार्ग पर ग्राम सांकरा-क के पास शाम करीब साढ़े 6 बजे हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम करहीभदर निवासी ईश्वर पिस्दा अपनी पत्नी भारती पिस्दा के साथ बाजार से सब्जी खरीदकर बाइक से अपने घर सांकरा लौट रहे थे. इसी दौरान झलमला की तरफ जा रहे एक अज्ञात ट्रक को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक सामने से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर से टकरा गई और फिर आगे चल रही ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भारती पिस्दा की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि ईश्वर पिस्दा गंभीर रुप से घायल हो गए
इस हादसे के बाद सब्जियां सड़क पर बिखर गईं. घायल ईश्वर पिस्दा को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. यह पूरा हादसा वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB