शादी के दो साल बाद पत्नी का गला दबाकर हत्या, फिर पति ने लगाई फांसी, इलाके में फैली सनसनी, दोहरी मौत से गांव में शोक का माहौल
Two years after marriage, the wife was strangled to death, then the husband hanged himself, causing a sensation in the area, and the double death creating an atmosphere of mourning in the village.
बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां नवविवाहित पति ने पहले अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दिया. इस दोहरी मौत की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक देवरबीजा चौकी क्षेत्र के ग्राम सलधा (मंजगांव) में रहने वाले सलिक साहू ने अपने ही घर में पत्नी सावित्री साहू की गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत पहुंचा. जहां एक पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी महज दो साल पहले ही हुई थी.
घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच कर रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों की गहन जांच में जुट गई है. इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



