वायरल वीडियो से खुला लूटपाट गैंग का राज, अजनबी बाइक सवारों से लूट, पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस
Viral video reveals gang's secret of robbery; police arrest four suspects and hold a rally
गरियाबंद/फिंगेश्वर : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से आम लोगों में दहशत का माहौल था. इसकी वजह वे चार बदमाश थे. जो दिनदहाड़े राहगीरों को अपना निशाना बना रहे थे. ये बदमाश न सिर्फ लोगों से लूटपाट और मारपीट करते थे. बल्कि अपनी इस करतूत का खुद वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर रहे थे. ताकि इलाके में उनकी धाक जम सके. यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के हथखोज का है.
यहां इन बदमाशों ने राहगीरों के साथ जमकर मारपीट के साथ ही लूटपाट को भी अंजाम दिया था. इस घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में लोगों के बीच भारी रोष और भय व्याप्त था. मामला तब और गंभीर हो गया. जब इन बदमाशों की तरफ से बनाया गया वीडियो सामने आया था. जिसमें वे बेरहमी से लोगों को पीटते हुए दिख रहे थे.
फिंगेश्वर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरु की. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में शामिल चारों मुख्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों के नाम मोती राज साहू, थनेश साहू, बादशाह खान और अशफ़ाक कुरैशी हैं.
इन बदमाशों की तरफ से फैलाई गई दहशत को खत्म करने और जनता के मन से खौफ निकालने के लिए फिंगेश्वर पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया. पुलिस ने इन चारों गिरफ्तार आरोपियों का सरेआम जुलूस निकाला. जुलूस के दौरान पुलिस ने इन बदमाशों से ऊंची आवाज में नारे भी लगवाए. आरोपियों को यह कहते हुए चलना पड़ा कि लूट करना पाप है. कानून हमारा बाप है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



