चोरी के 18 मामलों का पर्दाफाश, देवार गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात समेत 30 लाख का माल जप्त
18 cases of theft exposed, 6 members of Dewar gang arrested, goods worth 30 lakhs including gold and silver jewellery seized
रायपुर : राजधानी शहर और आउटर की कालोनियों में सेंधमारी करने वाले देवार गिरोह को पकड़ा है. पुलिस का दावा है कि इस गिरोह ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा चोरियां की थीं. इस गिरोह के 5 चोर और उनसे चोरी के जेवर खरीदने वाले एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है.
एसएसपी लाल उमेद सिंह ने शुक्रवार दोपहर कंट्रोल रुम में खुलासा करते हुए कहा कि इनसे 26 तोला सोना और 1 किलो से ज्यादा चांदी जब्त किया है. इन लोगों ने थाना मुजगहन, अभनपुर, विधानसभा, पण्डरी, खम्हारडीह और डी.डी.नगर इलाके के आवासीय कॉलोनियों के सुने मकानों को निशाना बना कुल 18 वारदातें की.
एसएसपी ने बताया कि गिरोह का मुख्य योजनाकर्ता भूपेन्द्र साहू और करण धु्रव देवार है. जो चोरी के सोने-चांदी के जेवरातों को परिचित के सोनझरा कार्य करने वाले सुरेश सोनझरा को देते. इनकी निशानदेही पर कब्जे से 260.585 ग्राम (26.50 तोला) सोना, 1 किलो 634 ग्राम चांदी, 5 मोबाईल फोन और 5 बाइक और अन्य सामान जब्त किए गए हैं. इनकी कुल कीमत करीब 30,10,000/- रुपए है. माल खपाने वाले सहआरोपी सुरेश सोनझरा को गिरफ्तार कर 317 बी.एन.एस दर्ज किया गया है.
लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि लगातार हो रही चोरियों को लेकर पुलिस की 30 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर प्रार्थियों से डिटेल पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी कर रही थी. जो रात में गश्त करने के साथ-साथ सभी घटनास्थलों के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज भी जांच रही थी.
टीम के सदस्यों द्वारा सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का मुआयना किया गया. जिसमें इस दौरान एक ही गिरोह के शामिल होने के संकेत मिले। इसके मुख्य योजनाकार करण धु्रव (देवार), रवि नेताम (देवार) और सागर नगरहा (देवार) के रुप में चिंहित हुआ. उसे पकड़ कर पूछताछ में उसने अपने साथी भूपेन्द्र साहू, शुभांकर पटेल (देवार) और अन्य के साथ मिलकर थाना डी.डी.नगर, मुजगहन, विधानसभा, अभनपुर, खम्हारडीह और पण्डरी के विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के सुने मकानों में मिलकर डेढ़ दर्जन से ज्यादा चोरी की घटनाएं कबूल की. और चोरी के जेवरात सुरेश सोनझरा, को बेचना बताया. इस पर सुरेश को भी पकड़ा गया. भूपेन्द्र साहू, करण धु्रव शुभांकर पटेल (देवार) रवि नेताम (देवार) मारपीट के मामले में जेल जा चुके है.
चोरी के आरोपी
01. सागर नगरहा (देवार) उम्र 21 साल निवासी चंगोराभाठा डी.डी.नगर रायपुर
02. भूपेन्द्र साहू 22 साल निवासी ताजनगर, संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर
03. शुभांकर पटेल (देवार) 21 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कचना थाना खम्हारडीह रायपुर
04. रवि नेताम (देवार) 25 साल निवासी सरकारी स्कूल के पास मठपुरैना थाना पुरानी बस्ती रायपुर
05. करण धु्रव (देवार) 25 साल निवासी ओम नगर काठाडीह थाना टिकरापारा रायपुर
चोरी का माल खपाने वाला सह आरोपी
06. सुरेश सोनझरा 46 साल निवासी सोनझरा पारा हरदेव लाल मंदिर के सामने थाना टिकरापारा रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



