सात महीने की गर्भवती पत्नी शारीरक संबंध बनाने से किया इंकार, कंट्रोल नहीं कर पाया पति, उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Seven month pregnant wife refused to have sex, husband could not control himself and killed her, accused arrested

सात महीने की गर्भवती पत्नी शारीरक संबंध बनाने से किया इंकार, कंट्रोल नहीं कर पाया पति, उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर/तिल्दा नेवरा : रायपुर जिले के ग्राम छतौद में कल संदिग्ध हालत में नवविवाहित गर्भवती महिला की लाश कमरे में मिली थी. सात माह की गर्भवती महिला की हत्या उसके ही पति ने की थी. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मृतिका के पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना पाया गया था. वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले में जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए. जिसके बाद अज्ञात आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया.
हत्यारा मृतिका सुरुज निर्मलकर का पति प्रदुम निर्मलकर ही निकला. हत्यारे ने हत्या की जो वजह बताई वह चिंतनीय है. आरोपी प्रदुम निर्मलकर ने बताया कि पत्नि ने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया। इसलिए गुस्से में उसकी जान ले ली. पुलिस ने आरोपी को धारा 103(1) बी.एन.एस.के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB