फ्री-फायर गेम के जरिए दोस्ती कर शादीशुदा महिला ने नाबालिग से जबरन बनाए शारीरिक संबंध, रेप के आरोप में युवती गिरफ्तार
Married woman befriended a minor through free fire game and forced him to have physical relations with her, woman arrested on rape charges
जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक शादीशुदा महिला को नाबालिग के साथ रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. नाबालिग के परिजनों ने उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने नाबालिग लड़के को जगदलपुर से बरामद किया है. साथ ही महिला को भी गिरफ्तार कर जांजगीर ले आई. महिला का पति उसे छोड़ चुका है. यह मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 1 जुलाई को एक नाबालिग के परिजन ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनका बेटा 28 जून से लापता है. आसपास के इलाकों में काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा. तो पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया।
पुलिस ने जांच शुरु की तो पता चला कि नाबालिग लड़का जगदलपुर में है. फौरन एक पुलिस टीम को रवाना किया गया. जहां से नाबालिग को बरामद कर लिया गया और उसके साथ रह रही 25 साल की महिला को हिरासत में लिया गया.
पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वो फ्री फायर गेम खेलता था. फ्री फायर गेम खेलते-खेलते नाबालिग एक 25 साल की शादीशुदा महिला के संपर्क में आया गया. इस बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई. दोनों इंस्टाग्राम पर बात करने लगे और फोन नंबर भी एक-दूसरे से शेयर किया.
इसी दौरान जून में महिला जांजगीर आई और नाबालिग के घर पहुंच गई. उसने नाबालिग के परिजनों के सामने शादी की बात कही. लेकिन परिजनों ने मना कर दिया। परिजनों ने महिला से यह कहते हुए मना कर दिया कि लड़का अभी नाबालिग है. इसके बाद युवती लौट गई, लेकिन जाते-जाते नाबालिग को प्यार करने की बात कहकर गई.
कुछ दिन बाद नाबालिग लड़का बिना घरवालों को बताए 50 हजार रुपए लेकर घर से निकल गया और आरोपी युवती के पास जगदलपुर चला गया. इसके बाद नाबालिग के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई तो तलाश पर नाबालिग जगदलपुर में महिला के पास से बरामद हुआ.
पुलिस पूछताछ में महिला ने यह कबूल किया कि उसने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
उपरोक्त कार्यावाही में उपनिरी. सत्यम चौहान, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक राजू लाठे महिला आरक्षक रेखा यादव थाना जांजगीर का अहम योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



