छत्तीसगढ़ में हो रही गौ तस्करी, पुलिस ने 8 गाय और छोटा हाथी वाहन जप्त, अमन समेत 3 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
Cow smuggling is going on in Chhattisgarh, police seized 8 cows and a small elephant vehicle, 3 accused including Aman were arrested red handed and sent to jail
धमतरी/भखारा : धमतरी जिले में पुलिस को गायों की तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने तीन गौ तस्करों को 8 गायों के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, और टाटा का छोटा हाथी वाहन भी जब्त किया है. यह मामला भखारा थाना के इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना भखारा पुलिस को खबर मिली कि कुछ लोग एक छोटे हाथी (INTRA V50) वाहन में अवैध तरीके से गौवंश का परिवहन कर रहे हैं. इस खबर के मिलने के बाद कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी भखारा के नेतृत्व में टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई
जहां वाहन नम्बर CG04 QB 0446 में 8 नग गौवंश जिनमें 6 गाय, 1 छोटा बछड़ा और 1 बड़ा बछड़ा थे. गायों को बिना चारा-पानी के क्रूरता पूर्वक भूखे-प्यासे हालत में ठूंस-ठूंसकर परिवहन करते हुए पकड़ा गया. वाहन के बारे में किसी भी तरह के वैध दस्तावेज पेश नहीं किए गए.
इस मामले में मौके पर ही वाहन INTRA V50 CG 04 QB 0446 और 8 नग गौवंश को गवाहों के सामने विधिवत रुप से जप्त किया गया. जप्त किए गए सभी पशुओं का पशु चिकित्सक अधिकारी भखारा द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराकर गौशाला सिलीडीह में सुरक्षित रखा गया है.
आरोपियों का यह कृत्य छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 04, 06, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ) के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर थाना भखारा में अपराध क्रमांक 76/25 दर्ज किया गया.
आरोपियों को गिरफ्तार कर 11 जुलाई 2025 को अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भखारा सउनि.नीरज दुबे,प्रआर. सीताराम नारंग,त्रिलोकी बघेल, आर.दुष्यंत सिन्हा,संजय ओग़रे, हेमराज नेताम का विशेष योगदान रहा.
आरोपी
(01) ऋषि कुमार मारकण्डेय पिता नरेन्द्र मारकण्डेय उम्र 20 साल
(02) यश कुमार जोशी पिता सुन्दरलाल जोशी उम्र 19 साल
(03). अमन कुमार जोशी पिता गणित राम जोशी उम्र 21 साल
सभी निवासी ग्राम थुहा, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



