सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने की छापेमार कार्रवाई, देह व्यापार का गोरख धंधा कर रही दो महिलाओं को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Sex racket busted, police conducted raid, two women involved in illegal prostitution were arrested and sent to jail
कबीरधाम : गांव में दो महिलाओं द्वारा देह व्यापार करने की वजह से गांव का माहौल खराब हो रहा था. परेशान ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस में की. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देह व्यापार में शामिल दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ 11 जुलाई को भिभौरी ग्राम के ग्रामीणों ने पुलिस के सामने गांव में दो महिलाओं के द्वारा देह व्यापार जैसी अनैतिक गतिविधियों में शामिल रहने की खबर दी. ग्रामीणों के मुताबिक़ महिलाओं के द्वारा गांव में देह व्यापार का संचालन किया जाता है. यहां नए-नए पुरुष आए दिन आते रहते हैं. और मकान में संदिग्ध गतिविधियां चलती रहती है. जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है और बच्चों और युवाओं में बुरा असर पड़ रहा है.
इस खबर के बाद पुलिस ने गांव में दबिश देकर अनीता पिता राजू पाटले उम्र 21 साल और अंजू सतनामी पिता बन चकना उम्र 31 साल दोनों निवासी ग्राम भिभौरी थाना सहसपुर लोहारा को हिरासत में लिया. दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 170/126,135(3) के तहत इस्तगासा पेश कर एसडीएम न्यायालय में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



