नेशनल हाईवे पर मवेशियों की वजह से फिर हादसा, कुत्ते को देख बिगड़ा बैलेंस, मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत;, एक गंभीर घायल

Another accident on National Highway due to cattle, bike lost balance after seeing a dog, bike collided with cattle, young man died; one seriously injured

नेशनल हाईवे पर मवेशियों की वजह से फिर हादसा, कुत्ते को देख बिगड़ा बैलेंस, मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत;, एक गंभीर घायल

बिलासपुर/रतनपुर : बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे 130 पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल है. हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बेलतरा निवासी नितिन सोनी और अमित राज बाइक से नवापारा की तरफ जा रहे थे. रिमझिम बारिश के बीच जब वे नवापारा पहुंचे तभी सड़क पर मरे पड़े एक कुत्ते को देखकर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया. अनियंत्रित बाइक सड़क पर बैठी मवेशी से टकरा गई. इससे दोनों युवक गिर पड़े. और उसका हैंडल सामने बैठी मवेशी से टकरा गया. सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से नितिन सोनी की मौके पर ही मौत हो गई.
बाइक पर पीछे बैठे अमित राज को भी गंभीर चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों ने दोनों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने नितिन को मृत घोषित कर दिया. जबकि अमित को प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है.
यह हादसा एक बार फिर इस सवाल को जन्म देता है कि हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद हाईवे पर मवेशियों की मौजूदगी कैसे बनी हुई है. अदालत ने साफ निर्देश दिए थे कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर मवेशियों को घुमने से रोका जाए. लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति हो रही है.
यह हादसा एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों की बेरोकटोक आवाजाही की लापरवाही को उजागर करता है. बरसात के मौसम में सड़क पर फिसलन और कम दृश्यता के कारण दुर्घटनाओं की आशंका और ज्यादा बढ़ जाती है. लेकिन संबंधित विभागों द्वारा इस दिशा में कोई प्रभावी कदम न उठाए जाने के कारण आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ रही है.
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है. उनका कहना है कि हाईवे पर घूम रहे मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए.
इस घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं. हाईवे पर मवेशियों की समस्या बनी हुई है. इसके बावजूद हद्स्प्न के बाद भी सिर्फ कागजी कार्यवाही कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है.
अब समय आ गया है कि जनहानि को रोकने के लिए प्रशासन सख्त फैसला ले और संबंधित विभागों को जवाबदेह ठहराया जाए. जब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता. तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी और निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB