9वीं के नशेड़ी छात्र ने फांसी लगाकर खुद को उतारा मौत के घाट, आम के पेड़ से लटकी मिली लाश, इलाके में शोक का माहौल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
A 9th-grade student, addicted to drugs, hanged himself to death. His body was found hanging from a mango tree, leaving the area in mourning. Family members are inconsolable.
बिलासपुर : बिलासपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के धूरी पारा मंगला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. छात्र का शव घर की छत पर लगे आम के पेड़ से लटका हुआ मिला.
मृतक की पहचान अरविंद पटेल के रुप में हुई है. परिजनों के मुताबिक अरविंद का पिछले कुछ समय से पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था और वह बीते दो महीनों से स्कूल भी नहीं जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह गलत संगत में पड़ गया था और नशेड़ी दोस्तों के साथ समय बिताने लगा था.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरूआती जांच में खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



