खड़े ट्रेलर में जा घुसा बोलेरो, दो लोगों की मौत, खतरे में तीन मासूम दिव्यांग बच्चों की जिंदगी, इधर ट्रक की टक्कर से ड्राइवर की गई जान
A Bolero SUV crashed into a parked trailer, killing two people and endangering the lives of three innocent disabled children. Separately, a truck driver lost his life in a collision.
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है. जहां बीच सड़क खड़े एक ट्रेलर ने दो लोगों की जान ले ली और तीन मासूम दिव्यांग बच्चों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया. यह हादसा न सिर्फ लापरवाही की कहानी है. बल्कि सिस्टम और सड़क सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है.
मिली जानकारी के मुताबिक जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोड़ातराई में रात करीब 10 बजे बीच सड़क पर खड़े ट्रेलर में तेज रफ्तार बोलेरो वाहन जा घुसा. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.
मृतकों की पहचान कौशल मालाकार उम्र 44 साल, बोलेरो वाहन मालिक और मनोहर नंदा उम्र 55 साल मुखबधिर स्कूल संचालक के रुप में हुई है. वाहन में कुल पांच लोग सवार थे. जिनमें तीन बच्चे शामिल थे. तीनों बच्चे दिव्यांग हैं और उनकी उम्र 10 से 15 साल के बीच बताई जा रही है. हादसे में घायल सभी लोगों को फौरन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एक दिव्यांग बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है. घायल बच्चे बड़गांव, तहसील तमनार, थाना पूंजीपथरा, पोस्ट गेरवानी के निवासी बताए जा रहे हैं.
हादसे की खबर मिलते ही जूटमिल थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की गई. चश्मदीदों के मुताबिक ट्रेलर बीच सड़क पर खड़ा था. जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ. यह हादसा सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि लापरवाह वाहन चालकों और सड़क पर बेतरतीब खड़े भारी वाहनों की वजह से हो रही मौतों की चेतावनी है. सोचिए उन मुकबधिर दिव्यांग बच्चों का दर्द, जो अपनी पीड़ा शब्दों में भी नहीं बयां कर सकते.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
दुसरा हादसा
रायगढ़ : एमएसपी जामगांव से सामान लोड कर अनलोड करने निकले ट्रेलर लेकर निकला था. जहां रास्ते में सामने से आ रही ट्रक से सीधा टक्कर हो गया. हादसे के बाद चालक ट्रेलर में ही फंस गया था. जिसकी खबर के बाद मौके पर पहुंचे चक्रधरनगर पुलिस टीम ने ड्राइवर को बेहोशी की हालात में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाकर भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक गुरुदेव पिता सूर्यवंशी रामनारायण सूर्यवंशी 30 साल, निवासी घाटोली चौक चांपा का रहने वाला था. तिरुपति मिनरल्स चांपा में ड्राइवर का काम करता था. 17 दिसंबर को चांपा से ट्रेलर नम्बर CG11 AM 1082 में सामान लोड कर चांपा से एमएसपी जामगांव के लिए निकला था.
22 दिसंबर को करीब साढ़े 6 बजे शाम में ट्रेलर को एमएसपी में गाड़ी खाली किया. समान लोड करवाकर ट्रेलर लेकर नलवा जा रहा था. 23 दिसंबर को 2 बजे रात में वाहन को चलते समय बीच रास्ता जामगांव रोड के पास सामने से आ रही ट्रक क्रम सीजी 04 एलजेड 4482 से आमने सामने टक्कर हो गया. जिससे छाती में चोट लगने से बेहोश हो गया. चकरनगर पुलिस ने 23 दिसंबर की सुबह मेडिकल कॉलेज लेकर आए. डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया. सूचना पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



